<

मां-बाप को खोया, गरीबी से लड़ी जंग… कभी क्रिकेट खेलने के लिए नहीं थे जूते, अब IPL में बरपाएंगे कहर; कौन हैं ब्लेसिंग मुजरबानी?

Blessing Muzarabani: IPL 2026 के लिए केकेआर टीम ने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया है. मुजरबानी ने आईपीएल खेलने के लिए पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया है. पढ़ें ब्लेसिंग मुजरबानी की स्ट्रगल स्टोरी...

Blessing Muzarabani Inspiring Story: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन में खेलते नजर आएंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने IPL 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. टी20 विश्व कप में मुजरबानी 6 मैचों में 7.88 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए थे. ब्लेसिंग मुजरबानी की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर पाई थी.

अब मुजरबानी आईपीएल में बल्लेबाजों पर अपना कहर बरपाने के लिए KKR की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. ब्लेसिंग मुजरबानी की हाइट 6 फीट 8 इंच है, जो उनकी तेज गेंदबाजी को और भी ज्यादा धारदार बनाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद ब्लेसिंग मुजरबानी को ग्लोबल लेवल पर बड़ी पहचान मिली. हालांकि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ब्लसिंग मुजरबानी के संघर्ष की अनसुनी कहानी…

8 साल की उम्र में अनाथ

ब्लेसिंग मुजरबानी का बचपन संघर्ष से भरा रहा था. जिम्बाब्वे के हरारे में जन्मे ब्लेसिंग मुजरबानी ने बचपन में ही अपने मां-बाप को खो दिया. उन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में ही क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली थी, लेकिन 8 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया. इतनी छोटी से उम्र में अनाथ होने के बाद मुजरबानी की दादी ने उनका पालन पोषण किया. दादी ने मुजरबानी को क्रिकेट खेलने के लिए पूरा सपोर्ट किया और उनके इस सपने को पूरा करने में बड़ा योगदान दिया. ब्लेसिंग मुजरबानी का परिवार गरीबी में जी रहा था. एक समय ऐसा भी था जब मुजरबानी के पास क्रिकेट प्रैक्टिस करने के लिए जूते भी नहीं थे. वह नंगे पैर ही प्रैक्टिस किया करते थे. शुरुआत में ब्लेसिंग मुजरबानी सिर्फ अपने शौक के लिए क्रिकेट खेलते थे, लेकिन जब वे 18 साल के हुए तो उनकी हाइट 6 फीट से ज्यादा हो गई थी. इससे उनकी गेंदबाजों में अलग ही धार नजर आने लगी, क्योंकि उन्हें ज्यादा बाउंस मिलता था. 

कैसे बदला ब्लेसिंग मुजरबानी का करियर?

साल 2017 में ब्लेसिंग मुजरबानी का करियर पूरी तरह बदल गया. जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ततेंदा तायबू ने राइजिंग स्टार एकेडमी के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को सेलेक्ट किया. ब्लेसिंग मुजरबानी को इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया, जो उनकी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. साल 2018 में मुजरबानी ने नॉर्थ्म्प्टनशर के साथ कोलपैक डील साइन किया. जिम्बाब्वे क्रिकेट की आर्थिक स्थिति खराब होने और टीम के वर्ल्ड कप में क्वालीफाई न कर पाने के चलते ब्लेसिंग मुजरबानी ने काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया. हालांकि साल 2020 में नियमों में बदलाव होने के कारण उन्हें वापस जिम्बाब्वे लौटना पड़ा. फिर जिम्बाब्वे की टीम में फिर से ब्लेसिंग मुजरबानी को जगह मिली और उन्होंने शानदार वापसी की. पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. अब केकेआर की टीम में मुजरबानी को जगह मिली है.

ब्लेसिंग मुजरबानी का करियर

तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने साल 2017 में जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम में भी जगह मिली. ब्लेसिंग मुजरबानी ने 18 टेस्ट मैचों में 67 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा वनडे में मुजरबानी के नाम 57 मैचों में 70 विकेट दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो ब्लेसिंग मुजरबानी ने 89 मैचों में 7.24 की इकॉनमी रेट से 106 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST