Live
Search
Home > खेल > हवा में उड़ा रेसलर और कर दिया चित! आखिरी सेकेंड में पलटा दांव, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

हवा में उड़ा रेसलर और कर दिया चित! आखिरी सेकेंड में पलटा दांव, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

रूस के रेसलर बोज़िगिट इस्लामगेरीव (Bozigit Islamgereev) ने मैच के आखिरी सेकंड में शानदार दांव लगाकर लगभग हारा हुआ मुकाबला फ्लाइंग स्क्विरल’ मूव से जीत लिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-12 18:06:04

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. हाल ही में हुए अंडर  23 रेसलिंग चैंपियन में एक ऐसा रोमांचक पल देखने को मिला, जिसने रेसलिंग फैंस को हैरान कर दिया. रूस के रेसलर बोज़िगिट इस्लामगेरीव (Bozigit Islamgereev) ने मैच के आखिरी सेकंड में शानदार दांव लगाकर लगभग हारा हुआ मुकाबला जीत लिया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 
दरअसल, इस मुकाबले में इस्लामगेरीएव का सामना राखिम मगामादोव (Rakhim Magamadov) से था. मैच के आखिरी पलों में इस्लामगेरीएव पॉइंट्स में पीछे चल रहे थे और लग रहा था कि जीत उनके हाथ से निकल जाएगी. लेकिन ठीक अंतिम सेकंड में उन्होंने एक बेहद मुश्किल दांव खेला, जिसे रेसलिंग में “Flying Squirrel” मूव कहा जाता है. इस मूव में इस्लामगेरीएव ने अचानक ऊंची छलांग लगाई और राखिम के ऊपर से होते हुए उन्हें पलट दिया.

यह सब इतना तेजी से हुआ कि मगमदोव संभल भी नहीं पाए. इस शानदार दांव की बदौलत इस्लामगेरीएव को जरूरी अंक मिल गए और उन्होंने मुकाबला 10–8 से अपने नाम कर लिया. मैच खत्म होते ही यह पल कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस और एक्सपर्ट भी इस दांव की खूब तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा मूव लगाना आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें सही समय, ताकत और बेहतरीन तकनीक की जरूरत होती है.
 
इस शानदार जीत के बाद बोजिगित इस्लामगेरीएव चर्चा में आ गए हैं. आखिरी सेकंड में लगाया गया उनका यह ‘फ्लाइंग स्क्विरल’ मूव रेसलिंग के सबसे रोमांचक पलों में गिना जा रहा है. फैंस का कहना है कि यह मुकाबला लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

MORE NEWS