<

Video: KKR के 25 करोड़ी कैमरन ग्रीन ने एशेज में डाली ‘घातक’ बाउंसर, बाल-बाल बचा RCB का ये स्टार खिलाड़ी

Video: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने एशेज के 5वें टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथल को जोरदार बाउंसर डाला. इस बाउंसर से बेथल बाल-बाल बच गए. अगर उनके चेहरे पर गेंद लगती, तो वह गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे. देखें वीडियो...

Cameron Green Bouncer To Bethell: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का पांचवा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम के युवा स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. मुकाबले के चौथे दिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेथेल ने अपना पहला टेस्ट लगाया. उनका यह शतक उस समय आया, जब इंग्लैंड को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. फिलहाल बेथेल 167 गेंदों पर 106 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी इस पारी के दौरान जैकब बेथेल के बल्ले से 13 शानदार चौके देखने को मिले हैं.

बल्लेबाजी के दौरान जैकब बेथेल ने एक घातक बाउंसर का सामना किया. वह भाग्यशाली रहे, जो उस बाउंसर से बाल-बाल बच गए. यह बाउंसर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन द्वारा डाली गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो…

बेथेल को ग्रीन का घातक बाउंसर

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल की शानदार पारी पर जल्दी ही विराम लग जाता, लेकिन उनका किस्मत ने साथ दिया. दरअसल, बेथेल की बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंदबाज कैमरन ग्रीन ने एक घातक बाउंसर डाली, जिसे बेथेल समझ नहीं पाए. गनीमत रही कि वह चोटिल होने से बच गए. इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बेथेल ने गेंद को डिफेंड करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे. नतीजा रहा कि गेंद उनके हेलमेट को छूते हुए बाउंड्री पार चली गई. इससे वह ग्राउंड पर ही नीचे गिर गए.

बेथेल ने इंग्लैंड को संकट से उबारा

मैच की बात करें, तो इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. पहली पारी में इंग्लैंड ने 384 रन बनाए. इस दौरान जो रूट ने 160 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हैरी ब्रुक ने जोरदार अर्धशतक लगाया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और ने 163 और स्टीव स्मिथ ने 138 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 567 रन बना दिए. इससे इंग्लैंड की टीम 181 रनों से पीछे हो गई.

फिर इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई, लेकिन उनकी शुरुआत काफी खराब रही. सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन डकेट ने 42 रन बनाए. इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और शानदार शतक लगाया. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बना ली है. बता दें कि जैकब बेथेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं.

ग्रीन IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए की मोटी बोली लगाकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया है. वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं. ऑक्शन के बाद एशेज में कैमरन ग्रीन के प्रदर्शन पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST