<

4 छक्के, 11 चौके… ‘Pocket Dynamo’ ने खेली की तूफानी पारी, फिर भी ईशान पर भड़के कप्तान सूर्या, जानें क्या कहा?

IND vs NZ 2nd T20: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ईशान किशन से गुस्सा हो गए थे. मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने गुस्से के पीछे की वजह भी बताई. जानें क्या कहा...

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (23 जनवरी) को रायपुर में दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम की इस जीत के हीरो ‘Pocket Dynamo’ कहे जाने वाले ईशान किशन ने और कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे. इन दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. इसके दम पर भारत ने 16वें ओवर में 209 रनों का टारगेट चेज कर दिया. इस मुकाबले में भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार 76 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर भी कप्तान सूर्यकुमार यादव उनसे नाराज हो गए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब ईशान किशन पावरप्ले में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनको काफी ज्यादा गुस्सा आया था. इसकी वजह से वे ईशान किशन से थोड़े नाराज भी हो गए थे. इसको लेकर उन्होंने मैच खत्म होने के बाद भी बात की. जानें सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा…

ईशान से क्यों नाराज थे कप्तान सूर्या?

दरअसल, भारतीय टीम की पारी के दौरान 2 विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव साथ में बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, जिससे कप्तान सूर्या को स्ट्राइक नहीं मिल पा रही थी. मैच खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया, ‘मुझे गुस्सा आ रहा था कि वह पावरप्ले में मुझे स्ट्राइक नहीं दे रहा था, लेकिन मैं परिस्थितियों को समझने में कामयाब रहा. मैंने नेट में अच्छी बल्लेबाजी की है, अच्छा ब्रेक लिया है और मैच से पहले अच्छा अभ्यास सेशन भी किया.’ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे नहीं पता ईशान ने दोपहर में लंच में क्या खाया या मैच से पहले क्या प्री-वर्कआउट लिया, लेकिन मैंने कभी किसी को 6 रन पर दो विकेट गिरने के बाद ऐसे बैटिंग करते हुए नहीं देखा कि फिर भी पावरप्ले में 67 या 70 के आसपास पहुंच जाए.’ सूर्या ने स्वीकार किया कि उन्होंने किसी को भी किशन की तरह बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा था.

ईशान ने खेली तूफानी पारी

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर 76 रन बना दिए. इस तूफानी पारी के दौरान ईशान ने 4 छक्के और 11 चौके लगाए. बता दें कि ईशान किशन ने लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में ईशान ने वापसी की थी. पहले मुकाबले में ईशान जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली.

सूर्यकुमार यादव ने लगाई फिफ्टी

कप्तान सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में नाबाद 82 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए कप्तान का फॉर्म लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन अब कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में वापस आ गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बना दिए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा शिवम दुबे ने भी नाबाद 36 रनों की पारी खेली. इससे भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘क्या तुम्हें शर्म नहीं आती, आंतकी’,  क्लास में प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, वीडियो वायरल

PES University Controversy: बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: March 28, 2026 22:37:06 IST

दहेज और पारिवारिक मामलों में नई गाइडलाइन, नहीं दर्ज होगी FIR? यूपी पुलिस को DGP ने दिया बड़ा आदेश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया है कि कुछ मामलों में…

Last Updated: March 28, 2026 21:48:48 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

सूरत (गुजरात), मार्च 28: गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड, शिक्षा विभाग, गुजरात सरकार, गांधीनगर के मार्गदर्शन…

Last Updated: March 28, 2026 21:15:34 IST

नेट बॉलर से IPL डेब्यू का सफर… कौन हैं यूपी के अभिनंदन सिंह? विराट कोहली को 2 बार कर चुके आउट

Who Is Abhinandan Singh: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही आरसीबी की ओर से…

Last Updated: March 28, 2026 20:26:29 IST

सूरत की भाविका माहेश्वरी ने एशिया में लहराया भारत का परचम, रामायण और भारतीय दर्शन से जीता दिल

जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में दिए प्रभावशाली व्याख्यान, भारतीय संस्कृति, आधुनिक जीवन मूल्यों और…

Last Updated: March 28, 2026 20:22:40 IST

Titlagarh Firing: मासूम बच्चों के बीच सरेआम फायरिंग! रामनवमी जुलुस में विधायक की ‘दबंगई’, वीडियो देख भड़के लोग

टिटलागढ़ में रामनवमी की खुशियों के बीच अचानक चली गोली! मासूम बच्चों के बीच विधायक…

Last Updated: March 28, 2026 20:17:30 IST