<

‘वो झूठ बोल रहा है…’ फाइनल से पहले कप्तानों की बयानबाजी शुरू, सैंटनर के जवाब पर सूर्या ने बोला हमला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के एक बयान पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बयान चर्चा में हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के एक बयान पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
दरअसल, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर से भारतीय बल्लेबाजी को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम भारत को 220-250 रन के आसपास रोकने में सफल हो जाती है, तो न्यूजीलैंड के पास मैच जीतने का अच्छा मौका रहेगा. उनका मानना था कि भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत है, इसलिए गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
सैंटनर के इस बयान के बारे में जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “वो झूठ बोल रहा है.” भारतीय कप्तान का यह जवाब मजाकिया अंदाज में था, लेकिन इससे यह साफ हो गया कि टीम इंडिया बड़े स्कोर की सोच के साथ मैदान में उतरने वाली है. सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि फाइनल जैसे बड़े मैच से पहले इस तरह की बातें सामान्य होती हैं. खिलाड़ी अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग बयान देते हैं, लेकिन असली जवाब मैदान पर प्रदर्शन से दिया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम का पूरा फोकस अपने खेल पर है और खिलाड़ी किसी भी बाहरी बयान से प्रभावित नहीं हो रहे.
भारतीय कप्तान ने यह भी माना कि फाइनल मुकाबले में दबाव जरूर रहेगा, लेकिन टीम इसे सकारात्मक तरीके से ले रही है. उन्होंने कहा कि बड़े मैच का दबाव खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है और यही असली चुनौती होती है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही है. कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ कड़ा मुकाबला देने के लिए तैयार है. अब फैंस की नजर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर है, जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST