होम / Cricket World Cup 2023: कप्तान विलियमसन ने खेली शानदार पारी, न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता मुकाबला

Cricket World Cup 2023: कप्तान विलियमसन ने खेली शानदार पारी, न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता मुकाबला

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 13, 2023, 10:06 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Cricket World Cup 2023 NZ vs BAN : न्यूजीलैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के अपने तीसरे मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया है। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुसकान पर 245 रन बनाए हैं। जवाब में न्यूजीलैंड ने 42.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

पहली पारी का खेल-

पहला विकेट- बांग्लादेश को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। लिटन दास न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए। ट्रेंट बोल्ट ने पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। लिटन दास ने मैट हेनरी को कैच थमा दिया।

दूसरा विकेट-आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने तंजीद हसन को कैच  किया।  तंजीद 17 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरा विकेट-बांग्लादेश का तीसरा विकेट 12वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर मेहदी हसन मिराज को हेनरी ने कैच किया। मेहदी हसन ने 46 गेंद पर 30 रन की  पारी खेली।

चौथा विकेट-बांग्लादेश का चौथा विकेट 13वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। ग्लेन फिलिप्स ने नजमुल हुसैन शान्तो को आउट किया। नजमुल आठ गेंद पर सात रन बनाकर डेवोन कॉन्वे को कैच थमा बैठे।

पांचवा विकेट- 30वें ओवर की पांचवी गेंद पर बांग्लादेश का पांचवा विकेट गिरा। सेट बल्लेबाज शाकिब अल हसन को लॉकी फर्ग्यूसन ने आउट किया। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर टॉम लेथम ने बांग्लादेश क कप्तान का कैच पकड़ा। शाकिब अल हसन ने 51 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। उनके इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

छठा विकेट- 36वें ओवर की पांचवी गेंद पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा। सेट बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मैट हेनरी ने बोल्ड किया। मुशफिकुर रहीम ने 75 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

सातवां विकेट- 38वें ओवर की पांचवी गेंद पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा। बोल्ट की गेंद पर तौहीद हृदोय अपना कैच को थमा बैठे। तौहीद हृदोय ने 25 गेंदों में 13 रन की पारी खेली।

आठवां विकेट- 45वें ओवर के अंतिम गेंद पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा। तस्कीन अहमद 17 रन बनाकर आउट हो गए। सेंटनर की गेंद पर डेरिल मिचेल ने तस्कीन अहमद का कैच पकड़ा।

नौवां विकेट- 48वें ओवर के अंतिम गेंद पर बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा। यह विकेट मैट हेनरी ने लिया। उन्होंने मुस्तफिजूर रहमान को आउट किया। मुस्तफिजूर 10 गेंद पर चार रन बनाकर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे।

दूसरी पारी का खेल-

पहला विकेट-तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा। मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर मुस्तफिजुर रहिम ने रचिन का कैच पकड़ा। रचिन रवींद्र ने 13 गेंदों में 9 रन की पारी खेली।

दूसरा विकेट-21वें ओवर की पहली गेंद न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान शाकिब अल हसन ने कॉन्वे को lbw आउट किया।कॉन्वे ने 59 गेंदों में 45 रन की पारी खेली।

कप्तान रिटायर्ड हर्ट (Cricket World Cup 2023)

केन विलियम्सन हाथ में चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 107 गेंद पर 78 रन बनाए। इस दौरान विलियम्सन ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 73 और ग्लेन फिलिप्स छह रन बनाकर नाबाद हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023 Cricket : रद्द हुए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐसे जीता स्वर्ण, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: गिल को लेकर द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा, उनकी उपलब्धता को लेकर कह दी बड़ी बात

Cricket World Cup 2023: इस विश्वकप अपनाए जाएंगे यह नये नियम, जानए कौन-कौन से किए गए हैं बदलाव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT