India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ असाधारण प्रदर्शन किया। उनके तूफानी शतक के सामने अफगानिस्तान के गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। आपको बता दें कि उन्होंने केवल 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह विश्व कप खेल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में 72 गेंदों में शतक बनाया था।

जड़ा डैडी हंड्रेड

रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 12 चौके और चार छक्के लगाए और 131 रन का डैडी हंड्रेड के साथ अपनी पारी समाप्त की। ईशान किशन के साथ उन्होंने 112 गेंदों पर 156 रन जोड़े, जिससे भारत को 273 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिली। इस मैच में भारतीय कप्तान ने दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने की सूची में शीर्ष पर थे।

यूनिवर्स बॉस ने दी बधाई

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान शर्मा ने गेल को पीछे छोड़ दिया और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 556 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने रोहित शर्मा को बधाई दी।

रोहित ने दिया खास अंदाज में जवाब

इस अवसर पर गेल ने शर्मा को बधाई दी और भारतीय कप्तान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि उनकी शर्ट का नंबर 45 हो सकता है, लेकिन उनका पसंदीदा नंबर 6 है।

तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपना रिकॉर्ड सातवां विश्व कप शतक बनाकर विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक शतकों का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023 Cricket : रद्द हुए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐसे जीता स्वर्ण, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: गिल को लेकर द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा, उनकी उपलब्धता को लेकर कह दी बड़ी बात

Cricket World Cup 2023: इस विश्वकप अपनाए जाएंगे यह नये नियम, जानए कौन-कौन से किए गए हैं बदलाव