<

Throwback IPL: 17 छक्के, 13 चौके… जब गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे क्रिस गेल, बना दिया था आईपीएल का ‘महारिकॉर्ड’

Throwback IPL: क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाया था. इसी मुकाबले में क्रिस गेल ने 175 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है.

Chris Gayle 175 Runs: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन में कई युवा स्टार्स खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जो पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे. हाल ही में आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वो इस सीजन में क्रिस गेल (Chris Gayle) का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो पिछले 13 सालों से अटूट है. क्रिस गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था. उस दिन क्रिस गेल ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की बुरी तरह पिटाई की थी, जिससे टी20 क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया. पिछले 13 सालों से क्रिस गेल की इस पारी का रिकॉर्ड से कोई दूसरा बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया. गेल के यह रिकॉर्ड अभी भी टी20 लीग इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना हुआ है.

क्रिस गेल ने ठोका था सबसे तेज शतक

IPL 2013 के 31वां मैच में आरसीबी और पुणे वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया था. इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे. इस पारी के दौरान क्रिस गेल ने 17 छक्के और 13 चौके लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 265 से ज्यादा का रहा. इतना ही नहीं, इसी पारी के दौरान क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया था. क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. यह आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है, जबकि दूसरी सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के नाम दर्ज है. सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था.

IPL में सबसे तेज शतक

  • 30 गेंद- क्रिस गेल
  • 35 गेंद- वैभव सूर्यवंशी
  • 37 गेंद- यूसुफ पठान
  • 37 गेंद- हेनरिक क्लासेन
  • 38 गेंद- डेविड मिलर

कैसा रहा था मैच?

क्रिस गेल के नाबाद रिकॉर्ड शतक के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए. उस समय आरसीबी ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन कुछ सालों बाद यह रिकॉर्ड टूट गया. आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स को 264 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में पुणे वॉरियर्स की टीम सिर्फ 133 रन ही बना पाई. इसके चलते आरसीबी ने 130 रनों से जीत हासिल कर ली.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST