<

MS धोनी की कार में दिखा सिगरेट का पैकेट… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, क्या है सच्चाई?

Viral Video: एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कार में एक सिगरेट का पैकेट रखा हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो सलमान खान की बर्थडे पार्टी के समय का बताया जा रहा है.

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एमएस धोनी अपने दोस्त सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे. सलमान खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेशन पनवेल स्थित फार्म हाउस पर आयोजित किया था. इस आयोजन में एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी शामिल हुई थीं. इसके बाद धोनी की कई तस्वीरें सामने आई थीं. इस बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें धोनी की कार में सिगरेट का पैकेट रखा हुआ नजर आ रहा है.

दरअसल, जब पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अपने दोस्त सलमान खान की बर्थडे पार्टी के लिए पहुंचे, तो उनकी कार के चारों तरफ पैपाराजी इकट्ठा हो गए. इसी दौरान किसी कैमरामैन ने धोनी की कार के अंदर जूम किया, तो पीछे की सीट पर एक सिगरेट का पैकेट दिखाई दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि एमएस धोनी सिगरेट पीते हैं, क्योंकि पहली भी उनकी हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल हुई थी.

कार में दिखा सिगरेट का पैकेट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी कार में आगे की सीट पर बैठे हुए हैं. धोनी की पत्नी साक्षी पीछे की सीट पर बैठी हुई हैं. उनके बगल में एक अन्य शख्स भी बैठा हुआ है. साक्षी और उस दूसरे शख्स के बीच सिगरेट का पैकेट रखा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ सलमान खान की बर्थडे पार्टी के लिए आ रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एमएस धोनी के सिगरेट पीने को लेकर चर्चा की जा रही है. हालांकि इस वीडियो के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि वह सिगरेट का पैकेट एमएस धोनी का है, क्योंकि इस वीडियो को इस तरह से एडिट भी किया जा सकता है, जिससे ऐसा लगे की कार के अंदर सिगरेट का पैकेट है. इसके अलावा कार में अन्य लोग भी हैं, तो यह सिगरेट का पैकेट किसी दूसरे का भी हो सकता है.

हुक्का पीते वायरल हुई थी वीडियो

इससे पहले एमएस धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें हुक्का पीते हुए देखा गया था. इसके अलावा उनके कई पूर्व साथियों ने भी खुलासा किया है कि एमएस धोनी को हुक्का पीना पसंद है. अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोगों को कहना है कि एमएस धोनी की निजी जिंदगी को लेकर किसी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जबकि कुछ लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं.

धोनी भारत के महान कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी भारत के महान कप्तान रहे हैं. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड, ODI विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. देश-दुनिया के करोड़ों लोग एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं. एमएस धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अन्य खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं. उनके साथ ड्रेसिंग रूम करने वाले कई खिलाड़ियों ने बताया कि एमएस धोनी का कमरा हर किसी के लिए हमेशा खुला रहता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST