<
Categories: देश

Hyderabad Crime News: मां और बॉयफ्रेंड के बीच आ रहा था बच्चा, लिव-इन पार्टनर ने ऐसे हटाया बीच का रोड़ा; कत्ल कर फरार आरोपी

Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या का आरोप है. वारदात के बाद आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है.

Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महज पांच साल के मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने का आरोप बच्चे की मां के लिव-इन पार्टनर पर लगा है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. मृतक बच्चे की पहचान विजय के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम विद्यासागर (36) बताया जा रहा है.

किराए के मकान में हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 1 नवंबर की रात शिल्पी नगर स्थित एक किराए के मकान में हुई. बच्चे की मां दुर्गा कैटरिंग के काम से बाहर गई हुई थी. उस समय घर में पांच साल का विजय और उसकी मां का लिव-इन पार्टनर विद्यासागर मौजूद थे. इसी दौरान विद्यासागर ने बच्चे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

सुबह घर लौटी मां तो बिस्तर पर मिला मासूम

बताया जा रहा है कि दुर्गा 2 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे घर लौटी थी. घर पहुंचने पर उसने अपने बेटे विजय को बिस्तर पर बेसुध हालत में पड़ा देखा. बच्चे की हालत देखकर मां घबरा गई और उसने विद्यासागर से इस बारे में सवाल किए. इसके बाद दुर्गा ने शोर मचाना शुरू कर दिया. आरोप है कि मां की आवाज सुनते ही विद्यासागर मौके से फरार हो गया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घर पहुंच गए.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने बोराबांदा पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्गा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विद्यासागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: पति के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी कान के पीछे दिखी ऐसी चीज; खुल गई हत्यारी बीवी और उसके प्रेमी की पोल

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की है. उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल विद्यासागर फरार बताया जा रहा है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:  Caught In CCTV: भिवंडी में गाने पर महाभारत, साउंड बॉक्स को लेकर भिड़े दो गुट; एक ने चलाई गोली, दूसरे ने चलाया चॉपर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Badaun News: बदायूं में हुआ बड़ा चमत्कार…पहले मिसकैरेज फिर, महिला ने एक साथ 4 बच्चों के जन्म; 1 की मौत और 3 सुरक्षित

Badaun Miracle: बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें…

Last Updated: November 4, 2026 15:17:20 IST

Donald Trump: ट्रंप से क्यों नाराज हुए अमेरिकी वोटर्स? मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार की ये हैं 10 बड़ी वजहें

President Donald Trump:इकॉनमिस्ट और जनता का मानना ​​है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विदेशी सामानों पर…

Last Updated: November 4, 2026 15:14:08 IST

Caught In CCTV: भिवंडी में गाने पर महाभारत, साउंड बॉक्स को लेकर भिड़े दो गुट; एक ने चलाई गोली, दूसरे ने चलाया चॉपर

Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…

Last Updated: November 4, 2026 13:40:16 IST

Jeevan Pramaan Patra 2026: घर बैठे कैसे जमा करें Digital Life Certificate? जानें ऑनलाइन आवेदन और फायदे

Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 13:06:24 IST

Watch Video IND vs NZ: कंबोज का कहर, सैंटनर को किया बोल्ड, कोहली ने हवा में लपका नामुमकिन कैच

Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…

Last Updated: November 4, 2026 12:29:52 IST