Live
Search
Home > खेल > कम समय में कमाया बड़ा नाम, लगातार 2 बार बना रॉयल रंबल विनर, WWE का चहीता है ये रेसलर

कम समय में कमाया बड़ा नाम, लगातार 2 बार बना रॉयल रंबल विनर, WWE का चहीता है ये रेसलर

कोडी रोड्स आज के समय में WWE के सबसे लोकप्रिय और सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं. अपनी दमदार एंट्री, शानदार माइक्रोफोन स्किल और रिंग में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्होंने दुनिया भर में लाखों फैंस बनाए हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 12, 2026 18:56:49 IST

Mobile Ads 1x1
WWE: कोडी रोड्स आज के समय में WWE के सबसे लोकप्रिय और सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं. अपनी दमदार एंट्री, शानदार माइक्रोफोन स्किल और रिंग में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्होंने दुनिया भर में लाखों फैंस बनाए हैं. हाल के वर्षों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और वह कंपनी के सबसे बड़े चेहरों में गिने जाते हैं. उन्होंने लगातार 2 बार WWE में रॉयल रंबल 2023 और 2024 का खिताब अपने नाम किया है.
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोडी रोड्स की कुल संपत्ति करीब 8 से 10 मिलियन डॉलर के आसपास मानी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया WWE का कॉन्ट्रैक्ट, पे-पर-व्यू इवेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और मर्चेंडाइज सेल है. इसके अलावा वह पहले इलाइट रेसलिंग के सह-संस्थापक भी रह चुके हैं. AEW में उनकी भूमिका ने उन्हें रेसलिंग इंडस्ट्री में एक बिजनेस माइंडेड स्टार के रूप में भी पहचान दिलाई.
 
कोडी रोड्स की पत्नी Brandi Rhodes हैं. ब्रैंडी भी रेसलिंग और टेलीविजन की दुनिया से जुड़ी रही हैं और पहले AEW में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं. दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी और यह जोड़ी रेसलिंग इंडस्ट्री की चर्चित कपल्स में गिनी जाती है. इस कपल की एक बेटी भी है और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ की झलक शेयर करते रहते हैं.
 
कोडी रोड्स का जन्म 30 जून 1985 को हुआ था. वह दिग्गज रेसलर डस्टी रोड्स के बेटे हैं. उन्होंने 2007 में WWE में अपना करियर शुरू किया और शुरुआत में टैग टीम रेसलर के रूप में पहचान बनाई. बाद में उन्होंने डैशिंग कोडी रोड्स और स्टारडस्ट जैसे किरदारों से भी फैंस का ध्यान खींचा. कुछ साल WWE से बाहर रहने के बाद कोडी रोड्स ने 2022 में धमाकेदार वापसी की. इसके बाद उन्होंने कई बड़े मुकाबले जीते और कंपनी के टॉप स्टार्स में अपनी जगह मजबूत की. उनकी स्टोरीलाइन और फाइटिंग स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं.

MORE NEWS