CPL 2026 में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब ने जड़ा तूफानी शतक. अयूब के पहले टी20 शतक और ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जमैका किंग्समैन ने सेंट किट्स को 11 रनों से हराया.
CPL 2026 में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब ने जड़ा तूफानी शतक
CPL 2026, Saim Ayub Century: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में गुरुवार (28 अगस्त) को खेले गए 18वें मुकाबले में जमैका किंग्समैन ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 11 रनों से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब, जिन्होंने पहले बल्ले से तूफानी शतक जड़ा और फिर गेंदबाजी में भी 1 विकेट चटकाया. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमैका किंग्समैन की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 12 रन के स्कोर पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. केसी कार्टी शून्य और मज सदाकत सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सैम अयूब ने न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का पहला शतक भी जमाया. सैम ने 58 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान रोवमन पॉवेल ने 21 और कीमो पॉल ने 25 रनों का योगदान दिया. सैम की शतकीय पारी के दम पर जमैका किंग्समैन ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए. सेंट किट्स की ओर से नसीम शाह, वानिंदु हसरंगा और ओबेद मैकॉय ने 2-2 विकेट लिए.
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. ओपनर काइल मेयर्स 8 रन और जॉनसन चार्ल्स 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद आंद्रे फ्लेचर ने पारी को संभालते हुए 38 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
अंतिम ओवरों में कप्तान जेसन होल्डर और दासुन शनाका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच में रोमांच भर दिया. होल्डर ने 34 रन बनाए, वहीं शनाका ने 18 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों की मदद से 35 रनों की आक्रामक पारी खेली. लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके. सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी. जमैका किंग्समैन की ओर से सैम अयूब ने 1 विकेट लिया, जबकि जेडीया ब्लेड्स और हुनेन शाह ने 2-2 विकेट झटके.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…