<

कभी फॉग-तूफान, तो कभी उड़ने वाली चीटिंयों का आतंक… क्रिकेट इतिहास की 6 ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं, जिसके चलते रुका मैच

Cricket Match Stopped Weird Reasons: क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसके कारण मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ जाता है. आज हम ऐसे ही 6 मूमेंट्स के बारे में जानेंगे, जब अजीबोगरीब कारणों की वजह से मैच रुका था.

Cricket Match Stopped Due To Weird Reasons: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर नए-नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं. हालांकि कई बार ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जिसकी वजह से मैच को रद्द कर दिया जाता है या फिर उसे रोक दिया जाता है. 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही हुआ. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना था, लेकिन फॉग के चलते टॉस को रोक दिया गया. शाम 6:30 बजे मैच के लिए टॉस होने वाला था, लेकिन ज्यादा धुंध के कारण 7 बजे के बाद भी टॉस नहीं हो पाया.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी कई बार अजीबोगरीब कारणों से मैच रोके और रद्द किए गए हैं. हालांकि बारिश की वजह से मैच रोका जाना या रद्द किया जाना काफी आम बात है. अक्सर कई मैचों में ऐसा देखा गया है, लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य वजहों से भी मैच में बाधा आई है. देखें क्रिकेट इतिहास के 6 ऐसे मौके…

ज्यादा धूप

साल 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के नेपियर के मैकलीन पार्क में वनडे मैच खेला जा रहा था. इस मुकाबले के दौरान तेज धूप एक बड़ी समस्या था, जिसकी वजह से मैच को लगभग आधे घंटे के लिए रोक दिया गया था. यह घटना भारत की पारी के दौरान शाम करीब 7 बजे हुई. दरअसल, इस मैदान पर धूप सीधे बल्लेबाजों की आंखों में पड़ रही थी, जिसकी वजह गेंद देखने में दिक्कत हो रही थी. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मैदान की पिच के पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी हुई थी, जबकि ज्यादातर क्रिकेट मैदान उत्तर-दक्षिण दिशा में बने होते हैं.

शारजाह में रेगिस्तानी तूफान

साल 1998 में शारजाह में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा था. मैच के दौरान भयंकर रेगिस्तानी तूफान आ गया था, जिसकी वजह से लगभग आधे घंटे तक मैच रुक गया था. भारत की पारी के दौरान मैच को रोका गया था. 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत की पारी 30 मिनट तक रुकी रही. रेत इतनी ज्यादा थी कि खिलाड़ियों को अपनी जान बचाने के लिए मैदान से जल्दी भागना पड़ा.

धर्मशाला में कोहरा

विश्व कप 2023 के दौरान भी ऐसी घटना देखने को मिली थी. धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच को कोहरे के कारण रोकना पड़ा था. यह घटना उस समय हुई, जब भारत 274 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था. इसी दौरान मैदान पर घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. ऐसे में अंपायरों ने खेल को कुछ देर के लिए रोकने का फैसला किया. कोहरा हटने के बाद मैच दोबारा शुरु हुआ, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया.

मधुमक्खियों का आना

अक्सर ऐसा देखा गया कि क्रिकेट मैच के दौरान कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवर आ जाते है, लेकिन साल 2019 में अलग ही घटना हुआ. साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच एक मैच के दौरान मधुमक्खियों का एक झुंड मैदान पर आ गया, जिसके कारण खिलाड़ियों और अंपायरों को मैदान पर लेटना पड़ा. मधुमक्खियों के कारण खेल कुछ मिनटों के लिए रुका रहा.

उड़ने वाली चींटियां

सेंचुरियन में भारत और साउथ दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान अचानक मैदान पर उड़ने वाली चींटियां आ गईं. चीटियों की वजह से मैदान पर खिलाड़ियों को काफी परेशानी हुई. इसके चलते साउथ अफ्रीका की पारी के पहले ओवर के बाद अंपायरों को खेल रोकना पड़ा. पूरे मैदान को साफ करने के बाद लगभग 15-20 मिनट बाद फिर से मैच शुरू हुआ.

फ्लडलाइड में खराबी

भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी 2025 में कटक के बाराबती स्टेडियम में वनडे मैच खेला जा रहा था. इस दौरान फ्लडलाइट खराब होने के कारण मैच को लगभग 30-35 मिनट के लिए रोक दिया गया था. यह घटना टीम इंडिया की पारी के दौरान हुई. दरअसल, मैच के दौरान फ्लडलाइट टावर का जनरेटर खराब हो गया था, जिसकी वजह से लाइटें बंद हो गईं थीं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST