India News, (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023, AUS vs NZ : विश्व कप के 27वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 5 रनों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 388 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 50 ओवर में 9 विकेट पर 383 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया की चौथी जीत
न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी गेंद में छह रन की जरूरत थी, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन छक्का नहीं लगा सके और ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से मैच अपने नाम किया। यह ऑस्ट्रेलिया की चौथी जीत है, जबकि न्यूजीलैंड की दूसरी हार है। दोनों टीमें छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
मुकाबले की लाइव अपडे्स के लिए यहां जुड़े…
05:52 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा
320 रन पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। मिचेल सैंटनर 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया।
05:36 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
41वें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा। कप्तान पैट कमिंस ने सेट बल्लेबाज रचिन रवींद्र को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। रचिन ने 89 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली। रचिन के इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।
05:22 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड का पांचवा विकेट गिरा
37वें ओवर की अंतिम गेंद पर न्यूजीलैंड का पांचवा विकेट गिरा। मैक्सवेल की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स अपना कैच लाबुशेन को थमा बैठें। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हो गए।
05:19 PM, 28-OCT-2023
रचिन रवींद्र ने जड़ा शतक
77 गेंदों में युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शतक जड़ दिया है। रचिन का यह विश्व कप का दूसरा शतक है।
04:57 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा
32वें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। एडम जैंपा की गेंद पर कप्तान लेथम का कैच जौश हेजलवुड ने पकड़ा। लेथम 22 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए।
04:26 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
24वें ओवर की अंतिम गेंद पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। सेट बल्लेबाज मिचेल एडम जैंपा की गेंद पर अपना कैच मिचेल स्टार्क को थमा दिया। मिचेल 51 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए।
03:29 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड के दो विकेट गिरे
72 रन पर न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवा दिए हैं। डेवोन कॉन्वे के बाद विल यंग भी आउट हो चुके हैं। उन्होंने 37 गेंद में 32 रन बनाए। जोश हेजलवुड ने उन्हें मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया।
03:14 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को आठवें ओवर में 61 के स्कोर पर पहला झटका लगा। जोश हेजलवुड ने डेवोन कॉन्वे को मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में 28 रन बना सके। फिलहाल रचि रवींद्र और विल यंग मैदान पर हैं।
02:53 PM, 28-OCT-2023
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉन्वे 17 रन और विल यंग तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
02:09 PM, 28-OCT-2023
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 389 रन का लक्ष्य दिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच में सिर्फ 59 गेंदों पर जोरदार शतक के साथ सनसनीखेज विश्व कप की शुरुआत करने के बाद ट्रैविस हेड ने खुशी जाहिर की। ट्रेविस ने किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसे हासिल करने के लिए सिर्फ 25 गेंदें खेली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 388 रनों का स्कोर खड़ा किया है और नीदरलैंड के सामने 389 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है।
योगदान देकर अच्छा लगा
“लड़कों के साथ वापस आकर अच्छा लग रहा है। मैं कुछ हफ्तों के लिए वहां था, लेकिन वापस आना और बीच में खेलना शानदार था। फिक्स्चर में रहना अच्छा है, खेलना अच्छा है और वापस आना अच्छा है।” योगदान देकर अच्छा लगा। यह बहुत अच्छा विकेट था,” हेड ने मिड-इनिंग ब्रेक में स्टार स्पोर्ट्स को बताया।
हेड, जिन्होंने विश्व कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे। हेड ने कहा, “हाथ अच्छा लग रहा था। यह आरामदायक महसूस हो रहा था और ठीक है। मुझे लगता है कि डेवी और मैं बस आक्रामक रूप से खेलना चाहते थे और साझेदारी बनाना चाहते थे। हम जितना संभव हो सके उतना प्रयास करना चाहते थे, यह अच्छा था। 388 एक शानदार टोटल स्कोर दिखता है। मेरी पारी के बाद पिच को थोड़ा और स्पिन मिलना शुरू हो गया और धीमे गेंदबाजों को इसका फायदा मिला और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की,”
पॉवरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, यह उनके लिए एक जबरदस्त शुरुआत थी। चोट के बाद टीम में वापसी करते हुए ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए माहौल तैयार किया और अपने इरादे तुरंत स्पष्ट कर दिए। उनके सलामी जोड़ीदार डेविड वार्नर ने भी ऐसा ही किया और कीवी तेज गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों ने पहले पावरप्ले के दस ओवरों के दौरान बेहद सहज दिखे में और118 रन बनाए । वार्नर 81 रन पर आउट हो गए, लेकिन हेड ने आगे बढ़कर विश्व कप में अपने पदार्पण मैच में शतक बनाया। दो सलामी बल्लेबाजों के जाने के बाद, स्टीवन स्मिथ की तरह मिशेल मार्श भी गति जारी नहीं रख सके।
मैक्सवेल, इंग्लिश और कमिंस का खेल
274-5 पर, ऑस्ट्रेलिया अपनी राह से भटकता दिख रहा था, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर अपनी टीम को कुछ जरूरी प्रोत्साहन दिया। उसके बाद, जोश इंग्लिस और पैट कमिंस ने 62 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को 380 रन के पार पहुंचाया। उस समय, वे 400 के करीब थे, लेकिन अंत में विकेटों की झड़ी के कारण उन्हें 388 के स्कोर पर रुकना पड़ा।
01:39 PM, 28-OCT-2023
ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को 45वें ओवर में 325 के स्कोर पर छठा झटका लगा। जिमी नीशम ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ट के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने 24 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की तूफानी पारी खेली।
01:13 PM, 28-OCT-2023
ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया ने एक वक्त बिना विकेट गंवाए 175 रन बना लिए थे। इसके बाद 100 रन बनाने में टीम ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। 175 पर टीम को पहला झटका, 200 पर दूसरा झटका, 228 पर तीसरा झटका,, 264 पर चौथा झटका और 274 पर पांचवां झटका लगा। डेविड वॉर्नर 81 रन, ट्रेविस हेड 109 रन और मिचेल मार्श 36 रन, स्टीव स्मिथ 18 रन और मार्नस लाबुशेन 18 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने तीन विकेट झटके और मिचेल सैंटनर को दो विकेट मिले। 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 279 रन है।
ऑस्ट्रेलिया को चौथा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को 37वें ओवर में मिचेल मार्श के रूप में चौथा झटका लगा। उन्हें सैंटनर ने बोल्ड किया। मार्श 36 रन बना सके। फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 274 रन है।
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को 24वें ओवर में 200 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह 67 गेंद में 10 चौके और सात छक्के की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुए।
ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक
विश्व कप 2023 का अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने 59 गेंद में ही शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा। हेड चोटिल थे और इसकी वजह से शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वह टीम के साथ जुड़े रहे। अब वापसी पर ही उन्होंने बड़ा धमाका किया है। उन्होंने वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 117 गेंद में 175 रन की साझेदारी निभाई थी। 59 गेंद में शतक इस विश्व कप का तीसरा सबसे तेज शतक है। ग्लेन मैक्सवेल ने 40 और एडेन मार्करम ने 49 गेंद में शतक जड़ा था। अब तक हेड 10 चौके और छह छक्के लगा चुके हैं। 22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 191 रन है। फिलहाल ट्रेविस हेड 60 गेंद में 101 रन और मिचेल मार्श पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को 20वें ओवर में 175 के स्कर पर पहला झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने डेविड वॉर्नर का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वॉर्नर ने 65 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लाथम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मार्क चैपमैन की जगह जिमी नीशम को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी एक बदलाव किया है। ट्रेविस हेड की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे थे। कैमरन ग्रीन को उनके लिए जगह खाली करनी पड़ी।
- Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान विश्व कप से लगभग बाहर, साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुाकबले में 1 विकेट से हराया
- Cricket World Cup 2023: यह खिलाड़ी बना अन्य टीमों के लिए ‘खतरे की घंटी’, खेल देख रह जाएंगे हैरान
- Pro Kabaddi League 2023: इस दिन खेला जाएगा प्रो कबड्डी लीग, जानिए कहां होगा लाइव प्रसारण
- Cricket World Cup 2023: विश्व कप के दौरान घटी बड़ी घटना, मैच से पहले गिरी स्टेडियम की दीवार
- Cricket World Cup 2023: मैच के दौरान पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, क्या दस खिलाड़ियों के साथ खेलेगी टीम?