होम / Cricket World Cup 2023 AUS vs SA Live Update: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

Cricket World Cup 2023 AUS vs SA Live Update: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 12, 2023, 9:48 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023 AUS vs SA Live Update: दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले को 134 रन से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 312 रन बनाने होंगे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 40.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना सकी।


ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के लाइव अपडे्स के लिए यहां जूड़े रहें…


9:44 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: एक ओवर में गिरा दो विकेट

41वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का नौवा विकेट गिरा। वही इसी ओवर की पाचवी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पाचवां विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कंमिस ने 22 वहीं जोश हैजलवुड ने 2 रन बनाए। दोनों का विकेट तबरेज शम्सी ने लिया।


9:08PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा 

35वें ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा। केशव महराज की गेंद पर टेम्बा बावुमा ने लाबुशेन का कैच पकड़ा। लाबुशेन ने 74 गेंदों में 46 रन की पारी खेली।


9:01PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा 

34वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। मार्को यानसेन की गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने मिचेल स्ट्रार्क का कैच पकड़ा।


7:47 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा 

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। रबाड़ा की गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने मार्कस स्टोइनिस का कैच पकड़ा। मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए।


7:39 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा 

17वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा। केशव महराज की गेंद पर मैक्सवेल कॉटन बोल्ड हो गए। मैक्सवेल ने 17 गेंदों में महज 3 रन की पारी खेली।


7:18 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा 

12वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। रबाड़ा ने 12 ओवर की पहली गेंद पर जोश इंग्लिश को बोल्ड किया। जोश इंग्लिश 5रन बनाकर आउट हुए।


7:12 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा  

10वें ओवर के पांचवी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। रबाड़ा ने स्टीव स्मिथ को lbw आउट किया। स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर आउट हुए।


6:57 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023:ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा 

7वें ओवर की अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। एनगिडी की गेंद पर डुसेन ने डेविड वॉर्नर का कैच पकड़ा। वॉर्नर 13 रन बना कर आउट हुए।


6:53 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

6वें ओवर की पांचवी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। मार्को यानसेन ने मिचेल मार्श को बावुमा के हाथों कैच कराया। मिचेल मार्श सात रन बनाकर आउट हुए।


6:37 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरु

ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। दोनों बिना कोई रिस्क लिए संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।


5:46 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

50वें ओवर की चौथी गेंद पर आउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा। डेविड मिलर को मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। डेविड मिलर 17 रन बनाकर आउट हो गए।


5:46 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

50वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। मिचेल स्टार्क की गेंद पर डेविड वार्नर ने मार्को यानसेन का कैच पकड़ा। यानसेन ने 26 रन की पारी खेली।


5:27 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा

45वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा।  हेजलवुड की गेंद पर जोश इंग्लिश ने क्लासेन का कैच पकड़ा। क्लासेन ने 27 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। जिसमें 3 चौके शामिल हैं।


5:20 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

44वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। सेट बल्लेबाज एडेन मार्करम पैट कमिंस की गेंद पर हेजलवुड को अपना कैच थमा बैठे। एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इनके पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था।


4:36 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

35वें ओवर की पांचवी गेंद पर साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। साउथ अफ्रीका के सेट बल्लेबाज क्विटन डिकॉक 106 गेंदों में 109 रन की पारी खेल आउट हो गए। डिकॉक को मैक्सवेल ने बोल्ड किया। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए।


4:15 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023:क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने विश्व कप 2023 का लगातार दूसरा शतक जड़ा दिया है। डिकॉक गेंदों में शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। यह डिकॉक के  वनडे करियर का 19वां शतक रहा।

विश्व कप में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

  • 5- कुमार संगकारा
  • 2- एबी डिविलियर्स
  • 2 – ब्रेंडन टेलर
  • 2 – क्विंटन डी कॉक*

सबसे तेज़ 2000 वनडे रन (इन्स द्वारा)

  • 40- हाशिम अमला
  • 45- जहीर अब्बास
  • 45 – केविन पीटरसन
  • 45- बाबर आजम
  • 45 – रासी वैन डेर डुसेन*
  • 46-इमाम-उल-हक

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक

  • 101 – हर्शल गिब्स, लीड्स, 1999
  • 100 – फाफ डु प्लेसिस, मैनचेस्टर, 2019
  • 109 – क्विंटन डी कॉक*, लखनऊ, 2023

दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक:

  • 27- हाशिम अमला
  • 19 – क्विंटन डी कॉक*
  • 18 – हर्शल गिब्स
  • 13 – गैरी कर्स्टन
  • 10 – ग्रीम स्मिथ

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक शतक:

  • 4- एबी डिविलियर्स
  • 2- हाशिम अमला
  • 2- फाफ डु प्लेसिस
  • 2 – हर्शल गिब्स
  • 2 – क्विंटन डी कॉक*

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक वनडे शतक

  • 5 – फाफ डु प्लेसिस
  • 3 – हर्शल गिब्स
  • 3 – क्विंटन डी कॉक*

4:07 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

29वें ओवर की तीसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। एडम जम्पा ने रसी वान डर डुसेन को शॉन एबॉट के हाथों कैच कराया। डुसेन 30 गेंदों में 26 रन बना सके।


3:31 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

20वें ओवर की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका पहला विकेट गिरा। मैक्सवेल की गेंद पर टेम्बा बावुमा का कैच वार्नर ने पकड़ा। कप्तान टेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। वहीं टेम्बा बावुमा ने 55 गेंदों में 35 रन की पारी खेली।


3:17 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023:डिकॉक ने जड़ा अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने 51 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते अफ्रीका की टीम अच्छी स्थिति में है।


2:13 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुकी है। कप्तान तेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क के साथ जोश हेजलवुड ने नई गेंद संभाली है। सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 38 रन है।


1:35 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023: दोनो टीमों की प्लेइंग-11

  • ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।
  • दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

1:32 PM, 12/10/1013

Cricket World Cup 2023:ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टीम में ऑस्ट्रेलिया बदलाव किए गए हैं। कैमरन ग्रीन की जगह मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी की जगह जोश इंग्लिस को जगह दी गई है।


ये भी पढ़ें-

World Cup 2023: पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने किया हमास का सपोर्ट, फैंस ने लगाई लताड़

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shamita Shetty को है ये बीमारी, दर्द से मुक्ति के लिए कराई सर्जरी – Indianews
Anushka-Virat ने पैपराजी को भेजा गिफ्ट, इस कारण से नोट में कहां धन्यवाद – Indianews
Israel-Hamas War: नागरिकों की मौतों में वृद्धि बिल्कुल अस्वीकार्य..,भारत ने गाजा में मानवीय संकट पर जताई नाराजगी-Indianews
ऑफिस में करें सोच समझकर रिएक्ट, जानिए क्या कहते हैं 14 मई को जन्मे लोगों के सितारे
Weight loss: सत्तू पीने का सही समय क्या है, यदी आप इसे वेट लॉस में पीते है तो क्या है इसको बनाने का सही तरीका – Indianews
PM Modi Nomination: पीएम मोदी ने पुष्य नक्षत्र में वाराणसी से किया नामांकन दाखिल, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद-Indianews
Delhi Hospitals Bomb Threat: स्कूलों के बाद अब चार अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस-Indianews
ADVERTISEMENT