Live
Search
Home > क्रिकेट > क्रिकेट के ‘सुपरमैन’ ने आसमान में उड़ाया प्लेन, वर्ल्ड कप हार के बाद पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, देखें वीडियो

क्रिकेट के ‘सुपरमैन’ ने आसमान में उड़ाया प्लेन, वर्ल्ड कप हार के बाद पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, देखें वीडियो

Glenn Phillips: न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ग्लेन फिलिप्स एक प्लेन को लैंड करते दिखाई देते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ग्लेन फिलिप्स मैदान पर ऑलराउंडर होने के साथ रियल लाइफ में भी ऑलराउंडर हैं. देखें वीडियो...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 19, 2026 10:37:08 IST

Mobile Ads 1x1

Glenn Phillips Viral Video: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) एक बार सुर्खियों में हैं. ग्लेन फिलिप्स ने फिर साबित कर दिया है कि वो सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी ऑलराउंडर हैं. मैदान पर सुपरमैन की तरह कैच लपकने वाले ग्लेन फिलिप्स अब प्लेन उड़ाते नजर आए हैं. जी हां, आप सही सुन रहे हैं. ग्लेन फिलिप्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्लेन उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. मंगलवार (17 मार्च) को ग्लेन फिलिप्स ने ऑकलैंड के आर्डमोर एयरोड्रोम में एक हल्के विमान की सफल लैंडिंग की. वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्लेन फिलिप्स काफी आराम से तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्लेन की सॉफ्ट लैंडिंग कराते हैं. बता दें कि ग्लेन फिलिप्स कमर्शियल पायलट का लाइसेंस लेना चाहते हैं, जिसके लिए वह प्लेन उड़ाना सीख रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…

पायलट बनने का था शौक

ग्लेन फिलिप्स दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाते हैं. हालांकि अगर उनके पास शुरुआत में बहुत पैसा होता, तो वे शायद क्रिकेटर नहीं बनते. दरअसल, ग्लेन फिलिप्स पायलट बनना चाहते थे.. उन्हें एविएशन सेक्टर में काम करने का शौक था, लेकिन पैसों की वजह से पायलट नहीं बन पाए. इतना ही नहीं, ग्लेन फिलिप्स ने बातों ही बातों में इशारा किया कि अगर क्रिकेटर के बाद करियर चुनने का मौका मिला, तो वह पायलट ही बनेंगे. फिलिप्स का कहना है कि उन्हें हवा में रहना खूब पसंद है. उन्होंने पायलट बनने को अपनी पहली पसंद बताई है.

IPL 2026 में दिखेगा जलवा

ग्लेन फिलिप्स क्रिकेट के मैदान पर अपने ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. ग्लेन फिलिप्स बैटिंग, बॉलिंग और विकेटकीपिंग करने के साथ बेहतरीन फील्डिंग भी करते हैं. खासतौर पर वह अपनी फील्डिंग के लिए मशहूर हैं. जब भी गेंद फिलिप्स की ओर हवा में जाती है, तो बल्लेबाज खुद ही पवेलियन की ओर जाना शुरू कर देता है. ग्लेन फिलिप्स 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 में भी खेलते नजर आएंगे. आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. पिछले सीजन में ग्लेन फिलिप्स को मौके नहीं मिले थे. हालांकि इस बार उन्हें प्लेइंग-11 में ज्यादातर मैचों में नजर आ सकते हैं.

MORE NEWS