<
Categories: खेल

13 साल पहले भारतीय क्रिकेटर के पिता हो गए थे सस्पेंड, CM के आदेश से वापस मिली नौकरी

क्रांति गौड़ के पिता कुछ साल पहले सस्पेंड हो गए थे. लेकिन अब उनकी ज्वाइनिंग दोबारा हो गई है. परिवार को इतने साल तक काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा था.

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ (Kranti Goud) ने न केवल वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि अपने परिवार के जीवन की दिशा भी बदल दी. कई बार परिस्थितियों ने उन्हें हार मानने के लिए मजबूर किया, लेकिन उनका संकल्प रंग लाया. एक ऐसी ही कहानी सामने आई है जब क्रांति ने अपने दम पर अपने पिता का सस्पेंशन हटवाया.
साल 2012 के दौरान क्रांति के पिता मुन्ना सिंह एमपी पुलिस में थे उस दौरान उनकी ड्यूटी इलेक्शन में लगी थी. लेकिन चुनाव ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया. यह फैसला परिवार के लिए गहरा आघात साबित हुआ. इसके बाद लंबी कानूनी लड़ाई और वर्षों तक चला संघर्ष शुरू हुआ, लेकिन परिवार ने हालात के आगे घुटने नहीं टेके.

मुख्यमंत्री ने किया निलंबन निरस्त

क्रांति की सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्व का क्षण दिया, बल्कि उनके गांव और पूरे प्रदेश का नाम भी रोशन किया. जैसे-जैसे उनका क्रिकेट करियर आगे बढ़ा, उनके पिता का वर्षों से लंबित मामला भी दोबारा चर्चा में आया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच की और 13 साल बाद निलंबन आदेश निरस्त कर उन्हें पुनः सेवा में बहाल कर दिया.

क्रांति का करियर

बता दें कि मेहनत और लगन के दम पर क्रांति ने एक-एक पड़ाव पार किया और फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान हासिल किया. क्रांति के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 15 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने क्रमश: 23 और 2 विकेट अपने नाम किए हैं.  बल्ले से उन्होंने वनडे में कुल 23 रन ही बनाए हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST