<
Categories: खेल

Rinku Singh Dog Missing: 4 दिन तक लापता रहा रिंकू सिंह का लाडला ‘ब्रूडो’, बहन नेहा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Rinku Singh Dog Brudo: क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार दिन से लापता डॉगी ब्रूडो आखिरकार मिल गया. बहन नेहा सिंह ने वीडियो शेयर कर खुशी जताई और तलाश में मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया.

Rinku Singh Dog Brudo: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. पिछले चार दिनों से लापता रिंकू सिंह का प्यारा डॉगी ‘ब्रूडो’ आखिरकार मिल गया है. ब्रूडो के गायब होने से पूरा परिवार काफी परेशान था. उसकी तलाश में परिवार ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद भी मांगी थी. अब ब्रूडो के मिलने के बाद रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने एक वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की और मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया.

4 दिन बाद मिला रिंकू सिंह का डॉगी ब्रूडो

रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ब्रूडो 12 अक्टूबर से लापता था. परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन चार दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल पाया. इस वजह से परिवार काफी चिंतित था. आखिरकार 17 अक्टूबर को ब्रूडो मिल गया और परिवार ने राहत की सांस ली. ब्रूडो के मिलने की जानकारी रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी. वीडियो में नेहा अपने प्यारे डॉगी के साथ नजर आईं. उन्होंने बताया कि चार दिनों से उन्हें ब्रूडो की बहुत याद आ रही थी.

कहां से लापता हुआ था ब्रूडो?

जानकारी के मुताबिक, ब्रूडो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित ओजोन सिटी की गोल्डन स्टेट हाउसिंग सोसाइटी में बने घर से लापता हुआ था. बताया गया कि वह सुबह टहलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिवार ने आसपास के पार्कों, सोसाइटी और दूसरी जगहों पर उसकी तलाश की. सीसीटीवी फुटेज में ब्रूडो पार्क की तरफ जाता दिखाई दिया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी वजह से परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही थी.

बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी थी मदद

ब्रूडो को खोजने के लिए नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि अगर किसी को भी ब्रूडो दिखाई दे, तो तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दें. नेहा ने बताया था कि ब्रूडो उनके परिवार का हिस्सा है और उसके लापता होने से सभी लोग परेशान हैं. उन्होंने उसकी पहचान भी बताई थी. ब्रूडो गोल्डन रंग का लैब्राडोर है और उसके गले में लाल रंग का बेल्ट था.

ये भी पढ़ें:  IND vs WI 5th T20I Live Streaming: IND vs WI 5th T20I: क्या अय्यर के नाम दर्ज होगा शर्मनाक रिकॉर्ड? या गंभीर बनाएंगे जीत का मास्टर प्लान; जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

ब्रूडो के मिलने पर परिवार ने ली राहत की सांस

चार दिनों तक अपने प्यारे डॉगी की तलाश करने के बाद ब्रूडो का मिलना परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है. नेहा सिंह ने वीडियो के जरिए उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने ब्रूडो को खोजने में मदद की और उनकी अपील को आगे पहुंचाया. इस खबर के सामने आने के बाद रिंकू सिंह के प्रशंसकों को भी राहत मिली है. परिवार के लिए ब्रूडो सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि घर का सदस्य है. उसके वापस मिलने से अब परिवार में खुशी का माहौल है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST