<

‘आपके बिना जिंदगी कैसे…’, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह, लिखा इमोशनल पोस्ट

Rinku Singh Emotional Post: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है, जिसे पढ़कर क्रिकेट फैंस को आंखें भर आईं. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था, जिसके चलते रिंकू सिंह को गहरा सदमा लगा था.

Rinku Singh Emotional Post: भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने दिवंगत पिता को याद कर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने अपने पिता से बात किए हुए कभी इतने दिन नहीं गुजारे. रिंकू सिंह ने लिखा, ‘आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले. मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी… पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी. आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है… फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था. अब आपका सपना पूरा हो गया है… तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते.’ रिंकू सिंह के इस इमोशनल पोस्ट को पढ़कर सभी की आंखे भर आईं. दरअसल, रिंकू सिंह के पिता का सपना था कि वे भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतें. 8 मार्च को भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) ट्रॉफी उठाई. रिंकू सिंह भी इस भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनकी इस खुशी के पल में उनके पिता साथ नहीं थे. 27 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था. वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.

‘आपको बहुत मिस करूंगा…’

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की, जिसके नीचे उन्होंने बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा. क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि वह मैदान पर अपने उनका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहे थे. अब उनका सपना पूरा हो गया है, लेकिन वो अपने बेटे के साथ नहीं है. रिंकू सिंह ने लिखा, ‘हर छोटी बड़ी मुश्किल में आपकी कमी खलेगी. बहुत मिस करूंगा आपको पापा… बहुत ज्यादा.’

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे रिंकू के पिता

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लिवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था. रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे थे. इसी बीच उनके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रिंकू सिंह को परिवार से खबर मिली कि उनके पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. यह सुनकर रिंकू सिंह गहरे सदमे में चले गए. रिंकू सिंह तुरंत अपने घर लौट गए. उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया और फिर टीम इंडिया से जुड़ गए. रिंकू सिंह के इस फैसले के बाद पूरे देश में उनकी तारीफ हुई. उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में देश के लिए खेलने का फैसला किया. 

2024 में नहीं मिला था मौका, लेकिन इस बार बने चैंपियन

रिंकू सिंह को साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी. उन्हें सिर्फ ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर रखा गया है. फिर आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह को 15 सदस्यीय टीम में चुना गया. इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह ने 5 मैच खेले, जिनमें 24 रन बनाए. इन मैचों में रिंकू सिंह को ज्यादा गेंदें खेलने को नहीं मिलीं, क्योंकि वो 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे. हालांकि रिंकू सिंह ने एक फील्डर के तौर पर अपनी टीम के लिए बड़ा योगदान दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST