<

RCB स्टार यश दयाल ने रचाई गुपचुप शादी, कंटेंट क्रिएटर संग लिए सात फेरे; जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

Yash Dayal Wedding: RCB के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल ने श्वेता पुंडीर से शादी करके अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है. यश दयाल ने पिछले साल ही एक निजी समारोह में श्वेता पुंडीर संग शादी रचाई. जानें कौन हैं यश दयाल की वाइफ...

Yash Dayal Wedding: भारतीय क्रिकेटर यश दयाल और कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर शादी के बंधन में बंध गए हैं. पिछले महीने ही यश दयाल ने गुपचुप तरीके से श्वेता पुंडीर संग शादी रचाई है. उन दोनों ने प्राइवेट फंक्शन में शादी की, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए है. दयाल की शादी में कोई भी बड़ा क्रिकेटर या सेलिब्रिटी शामिल नहीं हुआ. क्रिकेटर यश दयाल ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया है. वहीं, श्वेता पुंडीर ने इंस्टाग्राम पर यश दयाल के साथ एक रील शेयर की है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वे दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं. बताया जा रहा है कि यश दयाल और श्वेता पुंडीर ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निजी समारोह में शादी रचाई.

बता दें कि यश दयाल पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे हैं. एक महिला ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. हालांकि इस मामले में जनवरी 2026 में यश दयाल को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी. कोर्ट ने यश दयाल को अग्रिम जमानत दी थी, जबकि निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते यश दयाल ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई.

फरवरी में ही लिए सात फेरे

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यश दयाल ने 4 फरवरी 2026 को ही श्वेता पुंडीर संग सात फेरे लिए. यह शादी उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निजी समारोह में हुई. इस शादी में सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल हुए. इससे पहले जनवरी में यश दयाल को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट ने एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में यश दयाल को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी. दरअसल, यह घटना साल 2023 में कानपुर में हुई थी, लेकिन FIR 2 साल बाद जयपुर में दर्ज की गई. कोर्ट में यश दयाल के वकील ने कहा कि दोनों की मुलाकात सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर और टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में हुई थी.

IPL 2026 में खेलेंगे यश दयाल

यश दयाल IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते नजर आएंगे. पिछले साल यश दयाल आरसीबी की चैंपियन टीम की हिस्सा थे. उन्होंने आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि पिछले साल यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे होने के बाद भी आरसीबी की टीम ने IPL 2026 के लिए यश दयाल को रिटेन किया था. बता दें कि यश दयाल आरसीबी की टीम में तेज गेंदबाज अटैक का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए पिछले साल कुल 15 मुकाबले खेले, जिनमें 13 विकेट हासिल किए.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST