<

क्रिकेट के नए ‘धुरंधर’… रोहित-कोहली से ज्यादा इन 4 खिलाड़ियों पर टिकी फैंस की नजरें, जो वर्ल्ड क्रिकेट में बजाएंगे भारत का डंका

Future Stars Of Indian Cricket: भारत में कई युवा बल्लेबाज उभरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो आगे चलकर टीम इंडिया का फ्यूचर बन सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से भी ज्यादा फैंस इन युवा खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं. जानिए कौन हैं वे खिलाड़ी...

Young Indian Batting Stars: भारत में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो आए दिन नए-नए कारनामे करते रहते हैं. मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम सबसे ज्यादा मशहूर है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए अपना बड़ा योगदान दिया है. विराट और रोहित ने वर्ल्ड क्रिकेट में कई बड़े और अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें आगे चलकर शायद ही कोई खिलाड़ी तोड़ सकेगा. ये खिलाड़ी अकेले के दम पर किसी भी मैच को रुख बदलने का दम रखते हैं. हालांकि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हैं.

इन दोनों दिग्गजों में टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. अगले 2-3 सालों में एक ऐसा समय भी आ सकता है, जब ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. इस बीच कई युवा खिलाड़ी उभरते नजर आ रहे हैं, जो आगे चलकर इन दिग्गज खिलाड़ियों की जगह लेंगे. भारतीय क्रिकेट फैंस 4 खिलाड़ियों को बहुत ही ज्यादा करीब से देख रहे हैं, जो आने वाले समय में भारत के लिए नए-नए रिकॉर्ड बनाएंगे और वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का डंका बजाएंगे. आइए जानते हैं ऐसे 4 स्टार खिलाड़ियों के बारे में…

वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर आता है. बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में अपना क्रिकेट करियर शुरू कर दिया है. वह क्रिकेट के मैदान में एक के बाद एक नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. साल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 6 अलग-अलग टूर्नामेंट में शतक लगाए हैं. वह IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने IPL में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया है. इसके अलावा वह लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 24 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से 190 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हाल ही में एसीसी अंडर-19 एशिया कप खेला गया. इस टूर्नामेंट के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. वैभव ने यूएई के खिलाफ पहले मैच में 171 रनों की तूफानी पारी खेली. इस युवा बल्लेबाज मे 2025 में अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शनों के कारण खूब सुर्खियां बटोरीं. वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी और लगातार प्रदर्शन करने की कला को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में भी शामिल करने की मांग की जा रही है. साल 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय क्रिकेटर हैं.

ईशान किशन

ईशान किशन भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. ईशान किशन भारत के लिए छोटे फॉर्मेट के खेल में काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. 2 साल पहले अनुशासनहीनता की वजह से ईशान किशन को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद ईशान किशन बिना कोई शिकायत किए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे. उन्होंने कई घरेलू टूर्नामेंट खेले, जिनमें अपने खेल को सुधारा और रनों का अंबार लगा दिया. साल 2025 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन ने झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार चैंपियन बनाया. साथ ही वह SMAT के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. उन्होंने 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए थे. इसके अलावा साल 2022 में ईशान किशन ने वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था. घरेलू क्रिकेट में ईशान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में भी शामिल किया गया है.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में भारत के बाएं हाथ सलामी विस्फोटक बल्लेबाज हैं. टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा आक्रामक अंदाज में खेलते हैं, जिनके सामने दुश्मन टीम के गेंदबाज बेबस नजर आते हैं. अभिषेक शर्मा साल 2025 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं. उन्होंने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा अभिषेक शर्मा आईपीएल में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी को फैंस को खूब पसंद करते हैं. माना जाता है कि अभिषेक शर्मा भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं, जो उनकी लेगसी (Legacy) को आगे बढ़ाएंगे. अभिषेक शर्मा ने भारत की टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. 

तिलक वर्मा

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को भारतीय क्रिकेट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. तिलक वर्मा भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. उनके पास आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही पारी को आगे बढ़ाने की भी कला है. वह विराट कोहली की तरह एक छोर से विकेट बचाकर रखते हैं. इसके अलावा समय आने पर कोहली की तरह आक्रामक शैली में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. तिलक वर्मा ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई. तिलक वर्मा ने खुद को भारत के लिए एक असरदार और भरोसेमंद खिलाड़ी साबित किया है, जो टीम को मजबूती देते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST