CSK vs PBKS Weather Forecast : इंडियन प्रिमियर लीग 2026 के तहत शुक्रवार (03 अप्रैल, 2026) को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के 19वें सीजन में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला ही मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हार चुकी है. पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को शाम साढ़े 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. पहला मैच हारने वाली टीम सीएसके राजस्थान रॉयल के खिलाफ हार को भुलाकर टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी करना चाहेगी. ऐसे में मुकाबला बहुत करीबी हो सकता है.
होम ग्राउंड पर मिलेगा जोरदार समर्थन
गुवाहाटी (असम) में राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट से करारी शिकस्त पाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलेगी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके पंजाब के खिलाफ यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगी. मुकाबला कड़ा होगा. इससे पहले मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने अपने पहले ही मैच में गुजरात टाइटन्स को हरा दिया था. पंजाब किंग्स जीत के साथ मैदान में उतेरगी और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम जारी रहेगी.
कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को तमिलनाडु चेन्नई में मौसम गर्म और शुष्क रहने का अलर्ट है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इसका मतलब खेल में कोई बाधा नहीं होगी.
चेन्नई में मौसम रहेगा साफ़
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 40 ओवर का मैच होने की प्रबल संभावना बन रही है. मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, तटीय कर्नाटक में 2 से 4 अप्रैल और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में 3 से 6 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की संभावना है. जहां तक चेन्नई की बात है कि बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर हैं. ऐसे फैन्स पूरे 20 ओवर के मैच का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे.
यहां पर बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा. यह शेड्यूल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. तमिलनाडु समेत चारों राज्यों में नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे.