<
Categories: खेल

कोहली से क्यों नाराज थे फैन्स, Cuttack में खिलाड़ियों पर कर दी थी बोतलों की बरसात; जानें 2015 के टी-20 मैच की Inside Story

Cuttack Barabati Stadium Interesting Story: 2015 में हुए टी-20 मैच में टीम इंडिया को बुरा प्रदर्शन करता देखकर भारतीय फैन्स ने मैदान बोतलें फेंकी थी. मैच तक रोकना पड़ा था. यह दिन क्रिकेट इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

Cuttack Barabati Stadium Interesting Story: दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने वाली टीम इंडिया अब टी-20 मुकाबले में विरोधी टीम से फिर भिड़ने जा रही है. भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इस कड़ी में भारत का पहला मैच मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को ओडिशा के शहर कटक के बाराबती स्टेडियम ( Cuttack Barabati Stadium) में खेला जाएगा. मैच रात में 7 बजे से शुरू होगा. इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा. इसके अलावा, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार पर भी की जाएगी.

कैसा रहा है कटक मैदान में भारत का रिकॉर्ड?

टी-20 मुकाबलों की बात करें ओडिशा के कटक के मैदान पर अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं. टीम इंडिया ने सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि 2 मुकाबले वह हारी है. 15 अक्टूबर, 2025 को पहली बार इस मैदान पर टी-20 मुकाबला खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ी थी. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 92 रन बनाए. इसके बाद बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका 17.1 ओवर में सिर्फ 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली थी. इसके बाद 20 दिसंबर 2017 को दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 93 रन से जीत दर्ज कर दी.

मैदान से जुड़ा दर्द आज भी नहीं भूले फैन्स!

अक्टूबर, 2015 में कटक के मैदान पर कुछ ऐसा घटा, जिसे फैन्स अब तक नहीं भूल पाए हैं. हुआ यूं कि मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था. टीम इंडिया ने टी-20 के इस मुकाबले में बहुत खराब बैटिंग की. वह सिर्फ 17.2 ओवर ही खेल पाई और सिर्फ 92 रन पर आउट हो गई थी. धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली तक ने बहुत खराब बैटिंग की थी. वह मैच में केवल 1 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. टीम इंडिया की बैटिंग देखकर फैन्स गुस्से में थे. हजारों की संख्या में जुटे फैन्स हैरान थे कि कैसे टीम इंडिया इतना बुरा प्रदर्शन कर सकती है? बैटिंग के बाद भारतीय गेंदबाज भी कुछ कमाल नहीं कर पाए. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 11 ओवर में 64 रन तीन विकेट पर बना लिए थे. इसके बाद फैन्स का गुस्सा बढ़ गया.

हार करीब देख भड़के फैन्स

टी-20 के इस मुकाबले में टीम इंडिया बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं पा रही थी. उधर साउथ अफ्रीका 93 रनों के लक्ष्य को पाने की ओर बढ़ रही थी. इस बीच टीम इंडिया के प्रदर्शन से खफा फैन्स ने उपद्रव करना शुरू कर दिया. तय हार से नाराज भारतीय फैन्स ने स्टैंड से मैदान में बोतलें फेंकने शुरू कर दी. यह सिलसिला कुछ देर तक जारी रही. दोनों टीमों के खिलाड़ी भी हैरान-परेशान थे. इस बीच मैदान पर प्लास्टिक की बोतलें देखकर दोनों अंपायरों ने मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया.

19 मिनट बाद भी नहीं थमा गुस्सा

अंपायरों के निर्णय के बाद 19 मिनट तक खेल रुका रहा. मैच को फिर से शुरू किया गया तो हालात उससे भी खराब हो गए. 2 ओवर ही फेंके गए थे कि दोबारा स्टैंड से बोतलें फेंकी जानें लगीं. इसके बाद दोनों अंपायरों को भी गुस्सा आ गया. अंपायरों ने दुखी मन से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में भेज दिया. इसके बाद मैदान में पुलिस और ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के लोगों की एंट्री हुई. हालात को संभालने के साथ ही फैन्स का गुस्सा शांत करने की कोशिश हुई. कुछ देर बाद मैच शुरू हुआ. साउथ अफ्रीका ने बहुत आसानी से 5 विकेट हाथ में होते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. मैच खत्म हुआ तो यह घटना देश-दुनिया में चर्चा में आ गई. टीम इंडिया के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स के गुस्से और बोतल मैदान पर फेंकने वाली घटना को काला अध्याय बताया था. दक्षिण अफ्रीकी टीम भी ओडिशा में भारतीय फैन्स के इस रुख पर हैरान थी.

9 फरवरी, 2025 को भी शर्मसार हुआ था भारत

कटक के मैदान पर 10 साल बाद भारत को फिर शर्मसार होना पड़ा, जब भारत और इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी, 2025 को मैच के दौरान फ्लडलाइट खराब हो गई. इसके चलते खेल प्रभावित हुआ. भारत यहां पर इंग्लैड के खिलाफ दूसरी पारी में 305 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था. भारत की ओर से बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 37 गेंदों पर 48 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई. इस बीच मैदान पर फ्लडलाइट की समस्या के चलते भारतीय पारी के सातवें ओवर में मैच रोकना पड़ा. अंपायर के साथ लंबी बातचीत के बाद, दोनों टीमों ने समस्या का समाधान होने तक मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. यह दिन भी भारत को शर्मसार करने वाला था. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST