ये भी पढ़ें : भारत के नाम तीसरा स्वर्ण पदक, अचिंता शेउली ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया नया रिकॉर्ड
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):
राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में भारतीय खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर भारतीय वेटलिफ्टरों ने छह पदक भारत की झोली में डाल दिए हैं। तीसरे दिन वेटलिफ्टिंग मेंस 73 KG भारवर्ग में अचिंता शेउली ने भारत के लिए तीसरा गोल्ड और छठा मेडल जीता है।
दो दिन में 6 मेडल आने के बाद भारत को चौथे दिन भी वेटलिफ्टिंग में दो पदक मिलने की उम्मीद है। भारत ने अब तक कुल छह पदक जीते हैं, जिसमें तीन स्वर्ण और दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं।
इसके अलावा बॉक्सिंग में अमित पंघाल और पुरुष हॉकी टीम के मुकाबलों पर भी निगाहें रहेंगी। पुरुष हॉकी टीम आज अपना दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ खेलेगी। टेबल टेनिस में पुरुष टीम सेमीफाइनल मुकाबले में नाइजीरिया का सामना करेगी।
ये भी पढ़ें : भारत के नाम तीसरा स्वर्ण पदक, अचिंता शेउली ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया नया रिकॉर्ड
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.