वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल हाथ लगा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में भारत ने मलेशिया को हराया था।
पहला मैच पुरुष डबल्स का हुआ। जिसमें सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीता। इस तरह मलेशिया ने पहले मैच के बाद 1-0 से बढ़त बनाई।
इसके बाद दूसरे मैच में वीमेंस सिंगल मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। एक समय स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम 2-1 से पीछे हो गई। इसके बाद भारत को स्वर्ण के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने थे।
चौथे मैच में विमेंस डबल्स का मुकाबला हुआ। इसमें मलेशिया की कूंग ली पियर्ली तान और मुरलीधरन थिनाह की जोड़ी ने त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हरा दिया। इस तरह मलेशिया ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया, जबकि भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन भारत की झोली में आए दो और स्वर्ण पदक
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.