<

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर टूटा श्रीलंका का दिल, कप्तान दसुन शनाका बोले- बहुत शर्म की बात…

SL vs NZ: न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. श्रीलंका सुपर-8 में अपने 3 मैचों में से 2 मुकाबला हार चुकी है. इस हार पर कप्तान दसुन शनाका का बड़ा बयान सामने आया है.

SL vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. श्रीलंका ने सुपर-8 में अपने 3 मैचों में से 2 मुकाबले गंवा दिए हैं. पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. फिर दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी. इससे श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. इस टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम ने ग्रुप स्टेज में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई थी. ग्रुप स्टेज में श्रीलंका को जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मेजबान टीम जीत की पटरी पर वापस नहीं लौट पाई. अब अंत में श्रीलंकाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम और उनके फैंस काफी निराश हो गए. टूर्नामेंट से बाहर होने पर श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका का भी दर्द छलका है. कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि होम क्राउड को निराश करना बहुत शर्म की बात है.

टीम के खिलाड़ियों को लगाई फटकार!

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने न्यूजीलैंड से हार के बाद अपनी टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों को फटकार लगाई है. कप्तान ने कहा, ‘अपने घर में होम क्राउड के सामने इस तरह हारना बेहद निराशाजनक है. मुझे अंदाजा नहीं था कि यह नई पिच बाद में इतना ज्यादा टर्न लेगी, क्योंकि यह नई पिच थी.’ दसुन शनाका ने आगे कहा कि उनके (न्यूजीलैंड) गेंदबाजों ने जिस लेंथ पर गेंदबाजी की, शायद हमारे गेंदबाज उस लेंथ पर लगातार गेंदबाजी नहीं कर सके. श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि उनकी टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन मिचेल सैंटनर और कोल की पार्टनरशिप ने मैच हमसे दूर कर दिया. हम इस विकेट पर न्यूजीलैंज को 130 के अंदर रोकना चाहते थे.

टीम की बल्लेबाजी पर बात करते हुए, दसुन शनाका ने कहा, ‘टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को थोड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी. आप जानते हैं कि हम एक मैच में एक या दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों पर निर्भर नहीं रह सकते, इसलिए सभी बल्लेबाजों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा.’

श्रीलंका को मिली बुरी हार

श्रीलंका ओर न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम सुपर-8 का मैच खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत में 84 रन पर ही 6 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन फिर कप्तान मिचेल सैंटनर से मोर्चा संभाला. मिचेल सैंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप की. इससे मैच श्रीलंका से दूर चला गया. श्रीलंका की टीम टारगेट चेज करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना पाई. इस हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. बता दें कि श्रीलंका की टीम ने साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था. इसके बाद से श्रीलंका की टीम किसी भी ICC टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:26:48 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST

चोरी हुई स्कूटी का कटा चालान, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर! पीड़ित बोला- अब तो पकड़ लो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 11:00:11 IST

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST