<
Categories: खेल

Asia Cup 2025 में दासुन शनाका ने बनाया ऐसा World Record, कोई नहीं करना चाहेगा अपने नाम

ASIA CUP 2025, PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने ऐसा शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जिसे कोई भी बल्लेबाज़ कभी भी अपने नाम नहीं करना चाहेगा. श्रीलंका की टीम ने एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में निराशाजनक प्रदर्शन किया.

Dasun Shanaka Poor World Record: श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की बल्लेबाजी इस एशिया कप (Asia Cup 2025) में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एक मैच में उन्होंने नॉटआउट 64 रन की अच्छी पारी खेली थी, लेकिन बाकी मैचों में उनकी बैटिंग पूरी तरह से फ्लॉप रही. खासकर, पाकिस्तान (SLvsPAK) के खिलाफ सुपर 4 में खेले गए मैच में तो वह बिना कोई रन बनाए शून्य पर आउट हो गए. यही नहीं, इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड बना डाला है, ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कोई भी बल्लेबाज़ अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

दासुन शनाका ने बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

दासुन शनाका (Dasun Shanaka) अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अब तक कुल 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1601 रन बनाए हैं. उनका औसत 20.26 और स्ट्राइक रेट 123.05 है, लेकिन अब उनका नाम टी20 इंटरनेशनल में एक नए रिकॉर्ड के साथ जुड़ गया है. शनाका अब तक इस फॉर्मेट में 14 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, जो कि सबसे ज्यादा है. इससे पहले तक पांच बल्लेबाज 13 बार शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन अब शनाका उन सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ऊपर पहुंच गए हैं.

शनाका ने किस–किसको छोड़ा पीछे?

टी20 इंटरनेशनल में शून्य पर आउट होने के मामले में अब शनाका टॉप पर पहुंच गए हैं. शनाका ने जिन पांच बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है, उनमें तीन बल्लेबाज़ तो रवांडा के हैं और इनके नाम हैं. केविन इराकोज (Kevin Irokose), जैपी बिमेनीमाना (J.P. Bimenyimana), और मार्टिन अकायेज़ु (Martin Akayezu). इसके अलावा, बांग्लादेश (Bangladesh) के सौम्य सरकार (Soumya Sarkar) और आयरलैंड (Ireland) के पॉल स्टरर्लिंग (Paul Stirling) भी 13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. हालांकि, इनमें से कुछ खिलाड़ी अभी भी खेल रहे हैं, और हो सकता है कि वे फिर से शनाका के बराबरी पर पहुंच जाएं.

सुपर 4 में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर 4 में श्रीलंका का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम सिर्फ 133 रन ही बना सकी और आठ विकेट गंवा दिए. पाकिस्तान के सामने यह स्कोर बहुत ही छोटा था, और उन्होंने आसानी से ये मैच जीत लिया. इससे पहले, श्रीलंका को बांग्लादेश के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई के बाद Abhishek Sharma ने किया था ‘L’ का इशारा, जानिए क्या है इसका मतलब?

अब पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस हार के बाद श्रीलंका की टीम की एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गईं हैं. हालांकि, श्रीलंका ने लीग स्टेज में तीनों मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई थी, लेकिन सुपर 4 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. श्रीलंकाई टीम पहले बांग्लादेश से हारी और पाकिस्तानी की हार ने श्रीलंका को लगभग-लगभग टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

क्या अपने रिकॉर्ड को सुधार पाएंगे शनाका?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दासुन शनाका (Dasun Shanaka) अपने इस रिकॉर्ड को सुधार पाएंगे या नहीं? उनका बल्लेबाजी फॉर्म इस वक्त बेहद खराब चल रहा है, और यह श्रीलंका की टीम के लिए एक चिंता का विषय बन चुका है. श्रीलंका के क्रिकेट प्रेमी उम्मीद करते हैं कि शनाका जल्द ही अपनी फॉर्म में वापस आएंगे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें- 3.5 साल का बच्चा बना क्रिकेट का बादशाह, विराट हो या धोनी शॉट से सभी को चटाया धूल

Pradeep Kumar

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST