<
Categories: खेल

WWE से हॉलीवुड का सफर… कौन हैं डेव बॉतिस्ता? जिन्होंने रेसलिंग में खूब नाम कमाया, करोड़ों की संपत्ति के मालिक

डेव बॉतिस्ता का जन्म 18 जनवरी 1969 को अमेरिका में हुआ था. उनका बचपन आसान नहीं था. आर्थिक परेशानियों और मुश्किल हालात के बीच उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की.

WWE के इतिहास में कई सुपरस्टार आए और गए, लेकिन डेव बॉतिस्ता का नाम हमेशा ताकत, करिश्मे और मेहनत के लिए याद किया जाएगा. रिंग में ‘बॉतिस्ता’ के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और आज वह रेसलिंग के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन चुके हैं. डेव बॉतिस्ता का जन्म 18 जनवरी 1969 को अमेरिका में हुआ था. उनका बचपन आसान नहीं था. आर्थिक परेशानियों और मुश्किल हालात के बीच उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की. युवावस्था में बॉतिस्ता ने बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस की दुनिया में कदम रखा और यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया.
साल 2000 में उन्होंने WWE में डेब्यू किया. शुरुआती दिनों में उन्होंने Evolution नाम के मशहूर ग्रुप का हिस्सा बनकर काफी पहचान बनाई. इस ग्रुप में उनके साथ ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन और रिक फ्लेयर जैसे दिग्गज शामिल थे. 2005 में बॉतिस्ता ने WrestleMania 21 में ट्रिपल एच को हराकर पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद वह WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हो गए. अपने करियर में उन्होंने कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और रिंग में अपनी ताकत और आक्रामक स्टाइल से फैंस का दिल जीता.

कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया

रेसलिंग के अलावा बॉतिस्ता ने हॉलीवुड में भी शानदार पहचान बनाई. उन्होंने Guardians of the Galaxy फिल्म में ड्रैक्स का किरदार निभाकर दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की. इसके अलावा वे Avengers: Infinity War और Avengers: Endgame जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

कितनी है नेटवर्थ?

अगर उनकी नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Dave Bautista की कुल संपत्ति लगभग 16 से 20 मिलियन डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपए) के आसपास बताई जाती है. उन्होंने तीन शादियां की हैं और 2019 में उन्होंने सारा जेड से शादी की थी. आज बॉतिस्ता एक शानदार लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. महंगी कारें, शानदार घर और फिल्म इंडस्ट्री में सफल करियर के साथ वह आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय पूर्व WWE सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST