<
Categories: धर्म

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी. पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा की सामग्री और शुभ मुहूर्त जरूर जान लें.

Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. शाम को करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है. अगर आप साल 2026 में पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो पूजा शुरू करने से पहले सामग्री की पूरी लिस्ट जान लेना जरूरी है. इससे ऐन वक्त पर किसी जरूरी चीज की कमी नहीं होगी.

कब है करवा चौथ?

करवा चौथ की तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त जानने के बाद ही व्रत की तैयारी करें. व्रत के दिन महिलाएं सुबह सरगी खाकर दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को पूजा करती हैं. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और दर्शन करने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है. पूजा का सही समय अपने शहर के पंचांग के अनुसार जरूर देख लें.

पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें

  • मिट्टी का करवा और जल से भरा लोटा
  • पूजा की थाली और छलनी
  • माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा
  • रोली, कुमकुम, हल्दी और अक्षत
  • दीपक, घी, रुई की बत्ती और धूप-अगरबत्ती
  • ताजे फूल और फूलों की माला
  • मिठाई, फल और पूजा का प्रसाद
  • लाल चुनरी और सुहाग की सामग्री
  • करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल

ये भी पढ़ें: करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

करवा चौथ के दिन सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू किया जाता है. शाम को पूजा के समय करवा चौथ की कथा सुनें और विधि-विधान से पूजा करें. रात में चंद्रमा दिखाई देने पर अर्घ्य दें और परिवार की परंपरा के अनुसार व्रत खोलें. इस साल व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. दिल्ली में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक बताया गया है. चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय पंचांग में समय जरूर जांचें.  पहली बार व्रत रख रही हैं, तो अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. यदि आपको कोई बीमारी है या दवा लेने की जरूरत पड़ती है, तो निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लें. सही तैयारी और जरूरी सामग्री के साथ आप इस खास दिन की पूजा आसानी से कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Cyclone Akwan: एक महीने के अंदर तीसरा साइक्लोन, बंगाल की खाड़ी में फिर मचेगी तबाही? IMD ने जारी किया अलर्ट; इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा

Cyclone Akwan: साइक्लोन मंगलवार को आगे बढ़ेगा. डिपार्टमेंट के मुताबिक, एक डीप डिप्रेशन बनने के…

Last Updated: November 15, 2026 16:16:34 IST

Miami Airport Accident: रनवे पर अचानक टकराए दो विमान, यात्रियों में मची चीख-पुकार; मियामी एयरपोर्ट पर हड़कंप

Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हादसा हो गया. रनवे पर दो…

Last Updated: November 15, 2026 16:10:22 IST

आखिर क्यों अबू बकर जैसा हमसफर चाहती हैं हर लड़की? ‘दर-ए-निजात’ के किरदार की वो खूबियां, जिन्होंने बनाया उसे हर औरत का ड्रीम मैन

Abu Bakar Dar-e-Nijaat character: पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' (Dar-e-Nijaat) का अबू बकर देखते ही देखते इंटरनेट…

Last Updated: November 15, 2026 16:06:35 IST

पत्नी की आखिरी इच्छा के लिए अपनों के विरोध में खड़ा हुआ पति, कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह तो अपने खेत में किया दफन

Agra News: आगरा के खंदौली क्षेत्र के सैमरा गांव में 55 वर्षीय मंजू की मौत…

Last Updated: November 15, 2026 16:03:56 IST

India New Zealand ODI series: भारत ने आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से जीती सीरीज,अक्षर-ईशान ने बचाई टीम की लाज

India New Zealand ODI series: भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 15, 2026 15:44:26 IST

सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, शादी-ब्याह के सीजन से पहले कम कीमत में बनवाएं ज्वेलरी, जानें नई कीमत

Gold Silver Price Today: अगर शादी के सीजन से पहले आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं,…

Last Updated: November 15, 2026 15:19:34 IST