David Warner: पूर्व ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अब 18 अगस्त को कोर्ट वॉर्नर को सजा सुनाएगी. जानें पूरा मामला...
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में अपनी गलती मानी.
David Warner Drink and Drive Case: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके चर्चा में होने की वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि ड्रिंक एंड ड्राइव से जुड़ा विवाद है. दरअसल, इस साल की शुरुआत में डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. यह मामला लंबे समय से कोर्ट में लंबित था, जिसके बाद अब उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. डेविड वॉर्नर को बुधवार को वेवर्ली लोकल कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन उनके वकील बॉबी हिल ने बताया कि बल्लेबाज ने ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप को स्वीकार कर लिया है.
दरअसल, यह घटना 5 अप्रैल 2026 की है. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गाड़ी चलाते हुए शराब जांच में डेविड वॉर्नर (David Warner) का रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया था. पुलिस स्टेशन में किए गए दूसरे टेस्ट में वॉर्नर के खून में अल्कोहल की मात्रा कानूनी सीमा से दोगुनी से भी ज्यादा पाई गई. अब इस मामले में वॉर्नर को 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी.
इस मामले में डेविड वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने पहले ही संकेत दिए थे कि क्रिकेटर अपनी गलती स्वीकार कर लेंगे. उन्होंने मई में कहा था, ‘उन्हें पता है कि उन्होंने जो किया, वह गलत है. वह मानते हैं कि उबर लेने की बजाय कार खुद ड्राइव करना, एक लापरवाही भरा और मूर्खतापूर्ण फैसला था.’
वकील बॉबी हिल के अनुसार, वॉर्नर को अपने किए पर पछतावा है और वह अदालत से नरमी की अपील करेंगे. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उनके साथ किसी भी अन्य नागरिक की तरह ही व्यवहार किया जाएगा. बता दें कि वॉर्नर की सजा पर फैसला 18 अगस्त को सुनाया जाएगा. इस घटना से डेविड वॉर्नर की सिडनी थंडर की कप्तानी पर भी सवाल खड़े गए हैं. बिग बैश लीग में फ्रेंचाइजी की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन पारियां खेलीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 26 शतक की मदद से 8,786 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में वॉर्नर ने 161 मैचों में 6,932 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 22 शतक दर्ज हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में 110 मैचों में 3,277 रन बनाए.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…