<

WI vs NZ: हेटमायर के पचासे में उड़ी कीवी टीम, आखिरी वनडे में जीती वेस्टइंडीज, मगर नहीं बचा पाए सीरीज

WI vs NZ ODI: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे मैच में 2 विकेट से शिकस्त दी. इस रोमांचक मुकाबले में शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज की जीत के हीरे रहे, जो आखिर तक मैदान पर डटे रहे.

WI vs NZ 5th ODI: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है. इस सीरीज के आखिरी वनडे मैच में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया, जिसके हीरो शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) रहे. उन्होंने इस मैच में 64 गेंद पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के आए. उन्होंने अकेले दम पर आखिर तक पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई. हालांकि भले ही वेस्टइंडीज ने आखिरी वनडे मैच जीत लिया हो, लेकिन न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम की.

हेटमायर ने कैसे दिलाई वेस्टइंडीज को जीत?

आखिरी वनडे मैच (WI vs NZ) में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन बनाए. कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम ने 71 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली. उनके अलावा निकी केली ने 80 गेंद पर 64 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 56 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज टीम ने अच्छी शुरुआत की. हालांकि टॉप ऑर्डर में से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

इस बीच हेटमायर ने शेरफेन रदरफोर्ड की पारी को संभाला. रदरफोर्ड ने 58 गेंद पर 61 रनों की पारी खेली. वहीं, हेटमायर ने 64 गेंद पर 69 रन बनाए. आखिरी ओवर में खूब ड्रामा देखने को मिला, जब वेस्टइंडीज ने सिर्फ 9 रन के अंदर ही 3 विकेट गंवा दिए. हालांकि हेटमायर ने एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को जीत दिलाई.

न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

भले ही आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने रोमांचक जीत हासिल की, लेकिन सीरीज हार गई. न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज की. सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद अगले 3 मैचों में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को शिकस्त दी. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 4 मैचों में ही सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया था. फिर आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराकर वापसी की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST