ADVERTISEMENT
होम / खेल / Davis Cup 2022 Fan Lounge पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार

Davis Cup 2022 Fan Lounge पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार

BY: Harpreet Singh • LAST UPDATED : February 9, 2022, 8:19 pm IST
ADVERTISEMENT
Davis Cup 2022 Fan Lounge पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार

Davis Cup 2022 Fan Lounge

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Davis Cup 2022 Fan Lounge : अगले महीने डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप ग्रुप-1 के प्ले ऑफ मुकाबले आरंभ होने हैं। डेविस कप के प्ले ऑफ मुकाबलों के लिए ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार किया है। जिसका उद्घाटन गुरुवार को राजधानी में किया जाएगा। यह मुकाबला यहां दिल्ली जिमखाना क्लब के ग्रास कोर्ट पर चार और पांच फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। प्रो स्पोर्टीफाई इस कार्यक्रम का सह-आयोजक है।

Pro Tennis League Season 3 Day 2

9 फरवरी, 1900 को ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पहली बार डेविस कप का मुकाबला खेला गया Davis Cup 2022 Fan Lounge

इस बारे में एआईटीए के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने कहा कि 9 फरवरी, 1900 को ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पहली बार डेविस कप का मुकाबला आयोजित किया गया था। इस ऐतिहासिक दिन उन्हें डेविस कप के लिए फैन लाउंज करने के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

Indian Players are ready for Davis Cup 2022

डॉ. अनिल जैन डेविस कप आयोजन समिति के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डेविस कप टीम के नॉन प्लेइंग कप्तान रोहित राजपाल, कोच जीशान अली और टूर्नामेंट डायरेक्टर आदित्य खन्ना सहित कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल प्रेमियों के सवालों के जवाब देंगे।

ग्रास कोर्ट का भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा

Pro Tennis League 2021 Big Auction

रोहित राजपाल ने कहा कि मुकाबले ग्रास कोर्ट पर हैं जिसका निश्चय ही भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और उनकी तैयारी काफी अच्छी है। सितंबर में हुए ग्रुप 1 मुकाबले में भारतीय टीम फिनलैंड से हारने के बाद पिछड़ गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब हम जीत की पटरी पर लौटेंगे और पुरानी गलतियों से सबक लेंगे।

Read More : Indian Players are ready for Davis Cup 2022 भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया : जीशान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

rohan bopannasumit nagal

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT