Live
Search
Home > खेल > द शील्ड के साथ रिंग में उतरे, फिर कुछ साल बाद इस्तीफा, Dean Ambrose ने क्यों छोड़ा था WWE?

द शील्ड के साथ रिंग में उतरे, फिर कुछ साल बाद इस्तीफा, Dean Ambrose ने क्यों छोड़ा था WWE?

डीन एम्ब्रोस (Dean Ambrose) का WWE छोड़ना कई लोगों को पसंद नहीं आया था. इस फैसलने ने कई फैंस को चौंका भी दिया था.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 18, 2026 18:00:17 IST

Mobile Ads 1x1
Dean Ambrose Wrestling: WWE की दुनिया में हर सुपरस्टार का सपना होता है कि वह लंबे समय तक कंपनी का चेहरा बने रहे, लेकिन कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि बड़े नाम भी मुश्किल फैसले लेने पर मजबूर हो जाते हैं. डीन एम्ब्रोस (Dean Ambrose) का WWE छोड़ना भी कुछ ऐसा ही फैसला था, जिसने फैंस को चौंका दिया. आइए जानते हैं उन्होंने WWE क्यों छोड़ी थी.
 
एम्ब्रोस अपनी अलग स्टाइल और बागी अंदाज के लिए जाने जाते थे.  द शील्ड (The Shield)  के साथ उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सेथ रॉलिन्स (Seth Rollins) के साथ मिलकर जबरदस्त पहचान बनाई. लेकिन समय के साथ उनकी कहानी कमजोर पड़ने लगी और उन्हें ऐसे किरदार दिए जाने लगे जो ना तो फैंस को पसंद आए और ना ही खुद एम्ब्रोस को.
 
खासतौर पर उनके करियर के आखिरी दौर में उन्हें एक अजीब और कमज़ोर स्टोरीलाइन में डाल दिया गया. उनका किरदार उतना असरदार नहीं रहा, जितना पहले हुआ करता था. यही वह समय था जब एम्ब्रोस को महसूस हुआ कि उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, WWE की क्रिएटिव टीम उनके लिए मजबूत और दिलचस्प कहानी तैयार नहीं कर पा रही थी. ऐसे में उन्होंने 2019 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया.
 
यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि वह कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में गिने जाते थे. WWE छोड़ने के बाद उन्होंने ऑल इलाइट रेसलिंग जॉइन किया और जॉन मॉक्सली के नाम से नई शुरुआत की. यहां उन्हें अपनी पहचान के मुताबिक काम करने की आजादी मिली और उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित किया. यह कहानी बताती है कि कभी-कभी बड़े फैसले ही एक खिलाड़ी या रेसलर के करियर को नई दिशा देते हैं. एम्ब्रोस का WWE छोड़ना उसी का एक बड़ा उदाहरण है.

MORE NEWS