<
Categories: खेल

DC W vs UP W: रोमांचक मुकाबले में जीती दिल्ली, यूपी की लगातार तीसरी हार, लिजेल ली फिफ्टी

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 (Women's Premier League 2026) का सातवां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार जीत दर्ज की.

नई दिल्ली. वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 (Women’s Premier League 2026) का सातवां मुकाबला  यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. दिल्ली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन का स्कोर खड़ा किया. 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने लड़खड़ाते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. दिल्ली की टूर्नामेंट में यह पहली जीत थी. वहीं, यूपी को तीसरी हार का सामना करना पड़ा.
यूपी की ओर से ओपनिंग करने उतरी किरण नवगिरे 3 गेंदों में 0 पर ही आउट हो गई. कप्तान मेग लैनिंग ने 38 गेंदों में शानदार 54 रन की पारी खेली. उन्होंने फोब लिचफील्ड के साथ अच्छी पार्टनरशिप की लेकि न अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सकी. लिचफील्ड ने 27 तो वहीं, हरलीन देओल ने 36 गेंदों में 47 रन की पारी खेलकर यूपी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. अन्य प्लेयर्स की बात करें तो स्वेता सेहरावत ने 11, क्लो टायरन ने 1 और सोफी एक्लेस्टन ने 3 रन बनाए. इस तरह यूपी की टीम 154 रन बनाने में कामयाब हुई.

दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी गेंदबाजी

दिल्ली की गेंदबाजी की बात करें तो मैरिजेन कैप और शेफाली वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी. जो उन्होंने

अंत में रोमांचक हुआ मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने 156 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. ओपनिंग करने उतरी  शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने 94 रन की पार्टनरशिप की. शेफाली तो 36 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन लिजेल ने 67 रन ठोक डाले. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के मारे. इसके बाद लाउरा वोलफार्ट ने 25 और जेमिमाह ने 21 रन बनाए. आखिरी के ओवर में 6 गेंद में 6 रन चाहिए थे लाउरा वोलफार्ट ने आखिरी गेंद पर फिर चौका लगाकर दिल्ली को जीत दिला दी. यूपी के लिए आशा शोभना ने 1 और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST