<

147, 124, 113… देवदत्त पडिक्कल ने खटखटाया भारत की ODI टीम का दरवाजा, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ठोके 3 शतक

Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में सिर्फ 4 मैचों में 3 शतक लगाए हैं. बुधवार को उन्होंने कर्नाटक के लिए पुडुच्चेरी के खिलाफ 113 रन बनाए. इसके बावजूद उन्हें अभी तक वनडे टीम में जगह नहीं मिल पा रही है. जानें क्या है वजह...

Devdutt Padikkal: कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पडिक्कल ने विजय हजारे टॉफी 2025-26 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को चौंका दिया है. इस टूर्नामेंट में अभी तक पडिक्कल ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैच में शतक लगाया है. बुधवार को देवदत्त पडिक्कल ने पुडुच्चेरी के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया. इससे पहले उन्होंने केरल और तमिलनाडु के खिलाफ शतक लगाया था. ऐसे में एक बार फिर उन्हें भारत की वनडे टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पडिक्कल के लिस्ट-ए क्रिकेट में देवदत्त पडिक्कल के आंकड़े कमाल के हैं. उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में कुल 36 पारियां खेली हैं, जिसमें 12 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. अपनी इस बल्लेबाजी से पडिक्कल फैंस के साथ ही टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का ध्यान भी खींच रहे हैं.

घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से देवदत्ता पडिक्कल ने टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में शामिल होने की दावेदारी पेश की है. इस साल विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले मैच में पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ शानदार 147 रन बनाए. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने केरल के खिलाफ शानदार 124 रनों की पारी खेली. फिर बुधवार को पुडुच्चेरी के खिलाफ 113 रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है.

टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका

देवदत्त पडिक्कल ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 36 मैच खेले हैं. इस दौरान पडिक्कल ने 81.51 की शानदार औसत से 2,364 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में कुल 36 में से 24 पारियों में पडिक्कल ने 50 का आंकड़ा पार किया है. पडिक्कल के ये आंकड़े उनकी शानदार बल्लेबाजी और प्रतिभा का सबूत हैं. इसके बावजूद उन्हें भारत की वनडे टीम में मौका नहीं मिल रहा है. उन्होंने अभी तक भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है. सोशल मीडिया पर फैंस मांग कर रहे हैं कि पडिक्कल को वनडे टीम में शामिल किया जाए. हालांकि भारत की वनडे टीम में उनका जगह बन पाना काफी मुश्किल है.

ऐसा इसलिए, क्योंकि टीम इंडिया के पास कई सारे ओपनर्स मौजूद हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करते हैं, जबकि 5वें नंबर पर केएल राहुल खेलते हैं. इसके अलावा चौथे नंबर पर टीम मैनेजमेंट ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को मौका दे रही है. वैसे वनडे में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते हैं, जो फिलहाल चोट से उबर रहे हैं.

भारत के लिए कितने मैच खेले पडिक्कल?

देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है. पडिक्कल ने भारत के लिए सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 30 की औसत से 90 रन बनाए हैं. इसमें 1 फिफ्टी शामिल है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में भी पडिक्कल ने सिर्फ 2 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 38 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में पडिक्कल को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इससे साफ होता है कि देवदत्त पडिक्कल को काफी कम मौके मिले हैं. अगर उन्हें थोड़े ज्यादा मौके मिलते हैं, तो वह खुद को साबित कर सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST