<
Categories: देश

पश्चिम बंगाल में होगा खेला! पीएम के बाद गिरिराज सिंह से मिले कांग्रेस के अधीर रंजन, गृह मंत्री से भी करेंगे मुलाकात

Adhir Ranjan: पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की. अब वे जल्द गृहमंत्री से मुलाकात करने वाले हैं. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

Adhir Ranjan: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला होने की उम्मीद है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसकी वजह ये है कि पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों, विशेषकर बीजेपी शासित राज्यों में काम कर रहे बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों के खिलाफ कथित हिंसा और हमलों के मुद्दे पर बात की. इसके बाद उन्होंने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की.

ममता बनर्जी पर हमलावर हुए अधीर रंजन

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके संसदीय क्षेत्र मुर्शिदाबाद में हो रही गुंडागर्दी और अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर चर्चा की. उन्होंने पीएम से कहा कि बाउंडेड श्रमिकों मजदूरों को भारी परेशानी  का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता को आश्वस्त किया कि उनकी चिंताओं को दूर किया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि मुर्शिदाबाद ममता बनर्जी के निशाने पर है, उसने अधीर रंजन को हराने के लिए मुर्शिदाबाद में दंगा कराया था.

जल्द गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम मोदी और गिरिराज सिंह से मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. कांग्रेस नेता की पीएम के साथ हुई इस बैठक ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को भी जन्म दे दिया है. अब जल्द ही अधीर रंजन चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जल्द मुलाकात करने वाले हैं. 

कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

वहीं सूत्रों की मानें, तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले अधीर रंजन चौधरी भाजपा में हो सकते हैं. इतना ही नहीं अधीर रंजन चौधरी के साथ पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि मीडिया से बातचीत करते हुए जब उनसे बीजेपी में शामिल होने की बात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने केवल बंगाल के लोगों की भलाई की बातचीत करने के लिए पीएम मोदी से मुलाकात की. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST