<

साई सुदर्शन का करियर खत्म? देवदत्त पडिक्कल ने बैक-टू-बैक शतक ठोक छीन ली नंबर-3 की कुर्सी, अब वापसी होगी मुश्किल!

श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है. जानिए कैसे साई सुदर्शन के लिए अब टेस्ट टीम में वापसी हुई मुश्किल.

क्रिकेट में कब किस्मत का पासा पलट जाए, कोई नहीं जानता. जो खिलाड़ी सही मौके को भुना लेता है, वह रेस में आगे निकल जाता है. राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के बाद भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 के स्थान के लिए होड़ हमेशा से जारी रही है. 

कुछ समय तक भारतीय टेस्ट टीम में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी साई सुदर्शन के कंधों पर थी. हालांकि, श्रीलंका दौरे से ठीक पहले वह चोटिल हो गए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल को इस नंबर पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका. सुदर्शन की उंगली की चोट पडिक्कल के लिए वरदान साबित हुई.

पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी की. गाले में अपना पहला टेस्ट शतक बनाने के बाद, उन्होंने कोलंबो में भी शानदार शतक जड़ा. लगातार दो शतक लगाने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि पडिक्कल ने नंबर तीन के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

साई सुदर्शन के लिए वापसी नहीं होगी आसान

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि जब साई सुदर्शन पूरी तरह फिट होकर लौटेंगे, तो उनके लिए सीधे टीम में वापसी करना आसान नहीं होगा. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने पडिक्कल की जमकर तारीफ की और उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज व टॉप-क्लास खिलाड़ी बताया.

शानदार फॉर्म में पडिक्कल

जहां साई सुदर्शन ने 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 383 रन बनाए थे, वहीं पडिक्कल ने महज 4 मैचों की 6 पारियों में ही 418 रन ठोक दिए हैं. पडिक्कल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. इसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि सुदर्शन को वापसी के बाद भी बाहर बैठना पड़ सकता है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में सीधी जगह नहीं मिलेगी.

हर फॉर्मेट में बरस रहे हैं रन

26 साल के पडिक्कल इस समय हर फॉर्मेट में रन बना रहे हैं. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. आकाश चोपड़ा ने कहा कि पडिक्कल ने यह साबित कर दिया है कि आज का खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 दोनों फॉर्मेट में खुद को ढाल सकता है. RCB के लिए खेलते हुए कई बार जब विराट कोहली 125 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे होते थे, तब पडिक्कल 200 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे. अब उन्होंने उतनी ही आसानी से खुद को ‘टेस्ट मोड’ में भी ढाल लिया है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST