<

क्या सच में 7 करोड़ में ललित मोदी ने नीलाम कर दिया युवराज का 6 छक्कों वाला बैट? क्या था युवी से उनका वादा; जानिए पूरी कहानी

Yuvraj Singh: ललित मोदी को युवराज सिंह का बैट कैसे मिला और क्या उन्होने इस बैट को 7 करोड़ में निलाम कर दिया है?

Yuvraj Singh: एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि ललित मोदी ने युवराज सिंह को छह छक्के मारने पर एक पोर्श कार गिफ्ट की थी और बाद में उनका बैट सात करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया था. लेकिन क्या नीलामी सच में हुई थी. तो चलिए जानते हैं कि ललित मोदी को युवराज सिंह का बैट कैसे मिला और क्या उन्होने इस बैट को 7 करोड़ में निलाम कर दिया है?

कहानी शुरू होती है 2007 का टी20 विश्व कप से तब ललित मोदी ने वादा किया था कि अगर कोई भारतीय क्रिकेटर एक ओवर में 6 छक्के लगाएगा या एक ओवर में 6 विकेट लेगा तो उसे एक पोर्शे कार गिफ्ट में मिलेगी. ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट पर बताया कि 2007 T20 वर्ल्ड कप तब शुरू भी नहीं हुआ था. वह पहले ही इंडियन ड्रेसिंग रूम में गए और कहा, “अगर कोई प्लेयर एक ओवर में छह छक्के मारता है या छह विकेट लेता है, तो मैं उस प्लेयर को एक पोर्श गिफ्ट करूंगा.”

किस तरह ललित मोदी को मिला युवराज का बैट?

इंडियन टीम ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ 2007 T20 वर्ल्ड कप जीता था. इत्तेफाक से इसी वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह ने इंग्लैंड के युवा बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के मारे थे. ललित मोदी ने बताया कि कैसे युवराज सिंह ने उन्हें उनकी कसम याद दिलाई थी.

ललित मोदी ने बताया कि कैसे युवराज सिंह ने छह छक्के मारने के बाद बाउंड्री पर उनकी तरफ देखा. उन्होंने कहा, “युवराज मुझे देख रहे थे. उन्होंने अपना बैट उठाया और मेरी तरफ दौड़े और कहा, ‘मुझे मेरी पोर्श चाहिए.’ मैंने कहा, ‘पहले मुझे वह बैट दो (जिससे मैंने छह छक्के मारे थे).'” जैसा वादा किया था ललित मोदी ने युवराज सिंह को एक पोर्श कार गिफ्ट की. वह बैट जिससे युवराज सिंह ने छह छक्के मारे थे.

क्या युवराज सिंह का बैट नीलाम कर दिया गया?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी द्वारा रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का बैट नीलाम करने के बारे में एक पोस्ट ऑनलाइन खूब शेयर की जा रही है.

युवराज सिंह के बैट को निलाम करने वाले दावे को सपोर्ट करने के लिए कोई भरोसेमंद सबूत नहीं है कि मोदी ने बाद में उस पारी में इस्तेमाल किए गए बैट को सात करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया था. वेरिफाइड रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बैट मोदी के पास ही है, और बताई गई रकम पर कोई डॉक्यूमेंटेड नीलामी नहीं हुई है.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के साथ उनके पॉडकास्ट ‘बियॉन्ड23क्रिकेटपॉड’ पर एक इंटरव्यू जो 19 अगस्त 2025 को रिलीज़ हुआ था. इसमे मोदी ने बताया कि बैट अभी भी उनके पास है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST