140
Anil Kumble Advice for Varun Chakravarthy: सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में कुल 64 दिए और सिर्फ 1 विकेट लिया. मैच से पहले अनिल कुंबले ने वरुण के लिए कुछ सलाह दी थी. शायद वरुण अगर उनकी बात समझ लेते तो उनक इतनी पिटाई नहीं होनी थी. आइए जानते हैं सेमीफाइनल से पहले अनिल कुंबले ने क्या कहा था.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान अनिल कुंबले ने कहा था कि उन्होंने चक्रवर्ती को दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को बाहर की ओर ले जाते हुए ज्यादा नहीं देखा है. कुंबले ने माना कि उनके पास सटीक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद चक्रवर्ती अब भी दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल गेंदबाज बने हुए हैं.
कुंबले ने क्या समझाया था?
कुंबले के मुताबिक, बल्लेबाज अब चक्रवर्ती की गेंदों को थोड़ा बेहतर तरीके से पढ़ने लगे हैं और ज्यादातर यह उम्मीद करते हैं कि गेंद अंदर की तरफ आएगी. ऐसे में अगर चक्रवर्ती कुछ गेंदें बाहर की तरफ भी फेंकें तो बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदों को समझना और मुश्किल हो जाएगा.’ हालांकि, वरुण से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला था.
बल्लेबाजों को करना होगा कन्फ्यूज
कुंबले ने कहा कि अगर वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को बाहर ले जाना शुरू करें, तो अंदर आने वाली गेंद और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है. उनके मुताबिक बल्लेबाज हर बार उनकी गेंद को ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं, लेकिन फिर भी वे ज्यादातर अंदर आने वाली गेंद के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि चक्रवर्ती को अपनी गेंदबाजी में बाहर जाने वाली गेंदों को भी मिलाना चाहिए, ताकि बल्लेबाजों को कन्फ्यूज किया जा सके और अंदर आने वाली गेंद को और ज्यादा असरदार बनाया जा सके.