60
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं. इस बड़े मैच को देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हजारों फैंस के साथ कई दिग्गज क्रिकेटर भी पहुंचे थे. खास तौर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया. हालांकि इस मुकाबले में एक बड़ा नाम नजर नहीं आया और वह थे विराट कोहली. आइए जानते हैं क्या वजह हो सकती है कि वह नहीं आए.
फाइनल के दौरान जब कैमरा बार-बार स्टैंड की ओर जा रहा था, तब कई फैंस यह सोच रहे थे कि विराट कोहली आखिर इस मैच में क्यों नहीं आए. दरअसल इसके पीछे एक खास वजह बताई जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप के इस फाइनल के लिए उन भारतीय कप्तानों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने भारत को इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनाया है. महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में अपनी कप्तानी में भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. वहीं रोहित शर्मा ने 2024 में टीम इंडिया को इस फॉर्मेट का खिताब दिलाया था. इसी कारण आयोजकों ने इन दोनों पूर्व कप्तानों को विशेष मेहमान के रूप में फाइनल मुकाबले में बुलाया था.
विराट को बीसीसीआई ने नहीं बुलाया?
स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने मैच के माहौल को और भी यादगार बना दिया. विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को कई अहम जीत दिलाई हैं. हालांकि उनकी कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हो पाया, इसलिए उन्हें इस स्पेशनल गेस्ट की लिस्ट में शामिल नहीं किया होगा.
विराट परिवार के साथ व्यस्त हैं
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और निजी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं. इसी वजह से वह फाइनल मुकाबले में स्टेडियम में नजर नहीं आए. हालांकि उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने विराट कोहली के योगदान को भी याद किया और उनकी जमकर सराहना की.