Live
Search
Home > क्रिकेट > नवरात्रि के पहले दिन दिनेश कार्तिक के घर लक्ष्मी का आगमन, वाइफ दीपिका ने बेटी को दिया जन्म, क्या रखा नाम?

नवरात्रि के पहले दिन दिनेश कार्तिक के घर लक्ष्मी का आगमन, वाइफ दीपिका ने बेटी को दिया जन्म, क्या रखा नाम?

Dinesh Karthik Daughter: पूर्व भारतीय क्रिकेट दिनेश कार्तिक तीसरी बार पिता बन गए हैं. दिनेश कार्तिक का वाइफ ने बेटी को जन्म दिया है. कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-19 12:42:25

Mobile Ads 1x1

Dinesh Karthik Dipika Pallikal Daughter: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक घर पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है. दिनेश कार्तिक तीसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी वाइफ दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है. दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल तीसरी बार माता-पिता बने हैं. इससे पहले साल 2021 में दीपिका पल्लीकल ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. कपल ने अपने जुड़वा बेटों का नाम कबीर और जियान रखा. अब कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया है. सोशल मीडिया पर फैंस दिनेश कार्तिक और उनकी वाइफ को बधाइयां दे रहे हैं.

क्रिकेटर्स दे रहे बधाई

दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को यह खुशखबरी दी है. इस खुशी के मौके पर क्रिकेट जगत से दिनेश कार्तिक और उनके परिवार को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिनेश कार्तिक के पोस्ट के नीचे दिल वाला इमोजी डालकर खुशी जाहिर की. वहीं, अक्षर पटेल ने लिखा, बधाओ, अन्ना. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने भी दिनेश कार्तिक को बधाई दी. बता दें कि दिनेश कार्तिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है. हालांकि वह अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ बैटिंग कोच के रूप में जुड़े हुए हैं. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में दिनेश कार्तिक मैदान पर दिखाई देंगे.

कब हुई थी दिनेश-दीपिका की शादी?

दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी रचाई थी. वे दोनों पहली बार साल 2021 में माता-पिता बने थे, जब दीपिका पल्लीकल ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. अब ये कपल 3 बच्चों के माता-पिता बन गए हैं. बता दें कि दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में निकिता वंजारा से शादी की थी, लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया था. इसके बाद साल 2015 में दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल के साथ अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया. फिलहाल ने दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं.

MORE NEWS