Live
Search
Home > क्रिकेट > क्या अभिषेक शर्मा की बहन है उनके खराब प्रदर्शन की जिम्मेदार? विराट कोहली का स्टेटमेंट वायरल, बोले- औरतों को हमेशा…

क्या अभिषेक शर्मा की बहन है उनके खराब प्रदर्शन की जिम्मेदार? विराट कोहली का स्टेटमेंट वायरल, बोले- औरतों को हमेशा…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के लगातार तीन डक के बाद उनकी बहन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. विराट कोहली का पुराना बयान वायरल हो रहा है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-21 15:27:46

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. मैदान पर उनका संघर्ष चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि सोशल मीडिया के एक वर्ग ने उनकी बहन कोमल शर्मा को इस खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया.
 
अभिषेक की बहन स्टैंड्स में अपने भाई को सपोर्ट करती नजर आती है, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उनकी मौजूदगी खिलाड़ी का ध्यान भटका रही है. कई पोस्ट में बिना किसी आधार के उन्हें “डिस्ट्रैक्शन” बताया गया. एक यूजर ने तो यह लिख दिया कि जब भी अभिषेक बल्लेबाजी करने के लिए जाते हैं तो उसकी बहन अटेंशन सीकर जैसा व्यवहार करती है और ओवरएक्टिंग करती है. इन टिप्पणियों ने क्रिकेट जगत और आम फैंस के बीच नाराजगी पैदा कर दी. लोगों ने सवाल उठाया कि किसी खिलाड़ी की फॉर्म का संबंध उसके परिवार की मौजूदगी से कैसे जोड़ा जा सकता है.
 

विराट कोहली का बयान वायरल

इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली के पुराने बयान भी इस बहस में सामने आए, जिनमें उन्होंने कहा था कि हमारे देश में औरतों को जल्दी किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है. विराट के इस बयान को लोग अब अभिषेक शर्मा की बहन से जोड़कर देख रहे हैं. 

View this post on Instagram

A post shared by INDIANS (@indians)



 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिलेगा मौका?

बता दें कि अभिषेक का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन उन्हें रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 मुकाबले से बाहर करा सकता है. लगातार नाकामियों के बाद यह अटकलें तेज हो गई थीं कि टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है. अब देखना होगा कि अभिषेक मैदान पर प्रदर्शन से जवाब देते हैं या नहीं, लेकिन यह साफ है कि उनके परिवार को निशाना बनाना खेल भावना के खिलाफ है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > क्या अभिषेक शर्मा की बहन है उनके खराब प्रदर्शन की जिम्मेदार? विराट कोहली का स्टेटमेंट वायरल, बोले- औरतों को हमेशा…

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-21 15:27:46

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS