<

Duleep Trophy Final: 700+ रन बनाकर भी हार सकती है ईशान-वैभव की टीम, कहीं हो ना जाए भारत-श्रीलंका वाला हाल, समझें पूरा खेल

Duleep Trophy Final 2026 | East Zone vs South Zone: ईशान किशन के तूफानी 270 रन और ईस्ट जोन के 708 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भी मैच का रोमांच कम नहीं हुआ है. साउथ जोन के पास देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं. क्या ईस्ट जोन पहली पारी में ऑलआउट कर जीत दर्ज कर पाएगा या साउथ जोन बाजी पलटेगा? जानिए इस मुकाबले का पूरा गणित और मैच के सारे समीकरण.

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इस विशाल स्कोर के बाद भी ईशान और वैभव की ईस्ट जोन के सामने बड़ी चुनौती होगी साउथ ज़ोन के अहम खिलाड़ियों को रोकने की. नहीं तो यह मुकाबला हाथ से फिसल जाता है. कैसे आइए समझते हैं.

ईस्ट जोन ने काफी मजबूत शुरुआत की है, इस मजबूत शुरुआत के हीरो कप्तान ईशान किशन रहे. ईशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 334 गेंदों में 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनकी इस पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतकीय पारी खेलते हुए 132 गेंदों में 101 रन बनाए. वहीं ओपनर शिखर मोहन और अभिमन्यु ईश्वरन ने भी उपयोगी योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों ने 85-85 रन बनाए, जिसमें ईश्वरन ने 120 गेंदों का सामना किया. वैभव सूर्यवंशी ने 5 चौके 1 छक्के की मदद से 37 गेंदों में 44 रन बनाएं

जवाब में, मैच के तीसरे दिन साउथ जोन की टीम अपनी पहली पारी की शुरुआत करने मैदान में उतर गई है. साउथ जोन के पास तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पडिक्कल ने शानदार फॉर्म दिखाया था, जिसे देखते हुए टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

मैच के समीकरण

  • साउथ जोन की जीत का रास्ता: यदि साउथ जोन की टीम बाकी बचे दिनों में संभलकर बल्लेबाजी करती है और ईस्ट जोन के 708 रनों के आंकड़े को पार कर 709 रन बना लेती है, तो वह पहली पारी की बढ़त के आधार पर मैच अपने नाम कर सकती है.
  • ईस्ट जोन की जीत का रास्ता: ईस्ट जोन को यह मुकाबला जीतने के लिए साउथ जोन को पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा.
  • ड्रा की संभावना: अगर साउथ जोन की टीम पहली पारी में 708 रन से कम बनाती है लेकिन ऑलआउट नहीं होती है (या मैच का समय खत्म हो जाता है), तो यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त होगा.

अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन साउथ जोन के बल्लेबाज इस विशाल लक्ष्य का सामना किस तरह करते हैं.

श्रीलंका ने हारते मैच में पलटी थी बाजी

आपको शायद हाल ही में खेला गया भारत-श्रीलंका का टेस्ट मैच याद होगा. इस मुकाबले में, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाए और श्रीलंका को 290 रन पर ऑल-आउट करके फॉलो-ऑन के लिए मजबूर किया. हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 रन बनाए, और आखिरकार मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST