<

Duleep Trophy 2026 Final: दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा ने काटा गदर, अब फाइनल में वैभव सूर्यवंशी से जंग; जानें कब और कहां होगा मुकाबला

South Zone vs East Zone Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट ज़ोन के सामने होगी तिलक वर्मा साउथ जोन! नॉर्थ ज़ोन को 7 विकेट से हराकर साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई. जानें कब और कहां होगा महामुकाबला.

Duleep Trophy 2026-27: दलीप ट्रॉफी के फाइनल की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है. आज (2 सितंबर) खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में कप्तान तिलक वर्मा के धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ ज़ोन ने फाइनल में जगह बना ली है. इससे पहले 1 सितंबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट ज़ोन ने जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया था.

अब इस रविवार से चेन्नई में शुरू होने जा रहे खिताबी मुकाबले में युवा सितारे तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना होगा.

तिलक वर्मा का ‘कप्तान वाला’ शो

आज खत्म हुए मुकाबले में साउथ ज़ोन ने नॉर्थ ज़ोन को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. साउथ ज़ोन की इस एकतरफा जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान तिलक वर्मा रहे. हैदराबाद के 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली पारी में 116 रनों की बेहद धैर्यपूर्ण पारी खेली थी. इसके बाद आज मैच के आखिरी दिन 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 79 गेंदों पर ताबड़तोड़ 51 रन (नाबाद) ठोक दिए.

तिलक ने कप्तानी, बल्लेबाजी और रणनीति, हर मोर्चे पर टीम को फ्रंट से लीड किया. गेंदबाजी में केरल के तेज गेंदबाज एम.डी. निधीश ने कमाल करते हुए मैच में 10वां 5-विकेट हॉल हासिल किया और नॉर्थ ज़ोन को समेटने में मुख्य भूमिका निभाई.

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने ईस्ट ज़ोन को पहुंचाया था फाइनल में

इससे पहले 1 सितंबर को खत्म हुए सेमीफाइनल में ईस्ट ज़ोन ने गत चैंपियन सेंट्रल ज़ोन को 4 विकेट से हराकर उलटफेर किया था. 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी (40 रन, 43 गेंद) और कप्तान ईशान किशन (39*) ने अपनी आक्रामक पारियों से टीम को जीत दिलाई थी. वैभव ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से ईस्ट ज़ोन को तूफानी शुरुआत दी थी, जबकि मुकेश कुमार (मैच में 7 विकेट) और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने जीत की नींव रखी थी.

कब और कहाँ होगा फाइनल मुकाबला?

अब चेन्नई में होने वाले फाइनल में एक तरफ आज के हीरो तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ ज़ोन होगी, तो दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की आक्रामक ईस्ट ज़ोन. फैंस को इस खिताबी मुकाबले में युवा जोश का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा.

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का यह खिताबी महामुकाबला रविवार, 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. साउथ ज़ोन और ईस्ट ज़ोन के बीच होने वाला यह 5 दिवसीय फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.

कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला

फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.  

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST

दिसंबर में शनि देव बदलेंगे चाल, 6 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी से लेकर पैसों तक दिखेगा असर!

Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…

Last Updated: October 16, 2026 21:20:43 IST

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…

Last Updated: October 16, 2026 20:00:32 IST