<

‘मेरे घर पर 2 लड़कियां…’, KKR के मेंटर Dwayne Bravo ने खुद खोली अपनी पोल, अब फैंस कर रहे ट्रोल

Dwayne Bravo Viral Video: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो इस समय खूब सुर्खियों हैं. नए सीजन के शुरू होने से पहले ब्रावो ने एक विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. देखें वायरल वीडियो...

Dwayne Bravo Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है. इस नए सीजन के लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं. इसी बीच 20 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें टीम के मेंटर ने खुद ही अपनी पोल खोल दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने ऐसी बात कही, जिसके बाद वो खुद शर्मिंदा हो गए. दरअसल, केकेआर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में ड्वेन ब्रावो, कप्तान अजिंक्य रहाणे, कोच अभिषेक नायर और शेन वाटसन पहुंचे थे. इस दौरान ड्वेन ब्रावो अभिषेक नायर से पर्सनल बात कर रहे थे. उन्हें लगा कि माइक बंद है. ऐसे में उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि ‘जब इन लोगों ने मुझे बुलाया, तो मेरे घर पर दो ‘चिक्स’ (लड़कियां) थीं.’ वहां पर मौजूद कप्तान अजिंक्य रहाणे को जैसे ही पता चला कि माइक ऑन है, तो उन्होंने तुरंत ड्वेन ब्रावो को रोका, वरना ब्रावो शायद आगे भी बोलते चले जाते. हालांकि जब तक रहाणे ने ब्रावो को रोका, तब तक देर हो चुकी थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया, जो जो तेजी से वायरल होने लगा. 

ब्रावो को गलती का हुआ एहसास

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने गलती से यह बातचीत की. जैसे ही रहाणे ने उन्हें सावधान किया, तो उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हो गया. ड्वेन ब्रावो ने तुरंत ‘Shit’ कहकर अपनी गलती मानी. ब्रावो के हाव-भाव से पता चला कि उन्हें तुरंत अपनी गलती का पता चल गया है. हालांकि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग इस सवाल उठा रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर ड्वेन ब्रावो को ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि महिलाओं को लेकर ऐसी मानसिकता रखना एक दिग्गज खिलाड़ी को शोभा नहीं देता है.

KKR के मेंटर हैं ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने IPL 2025 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्वाइन किया था. वह केकेआर के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े थे. हालांकि इससे पहले ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े थे. अब वह IPL 2026 में केकेआर के लिए रणनीतियां बनाते नजर आएंगे.  ड्वेन ब्रावो को आईपीएल इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने आईपीएल में कुल 161 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 113 पारियों में 1,560 रन बनाए हैं, जबकि 183 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST