Live
Search
Home > क्रिकेट > ENG vs NZ: इंग्लैंड की जीत काफी नहीं, पाकिस्तान के सामने दोहरी चुनौती, सेमीफाइनल के लिए करना होगा एक और काम

ENG vs NZ: इंग्लैंड की जीत काफी नहीं, पाकिस्तान के सामने दोहरी चुनौती, सेमीफाइनल के लिए करना होगा एक और काम

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच पर टिकी हैं. इंग्लैंड की जीत के साथ पाकिस्तान को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर नेट रन रेट सुधारना होगा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-27 13:46:31

Mobile Ads 1x1
ENG vs NZ Pakistan Scenario: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में पाकिस्तान की स्थिति अब काफी मुश्किल हो गई है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब उसे सिर्फ अपनी जीत ही नहीं, बल्कि दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान को आज यानी 27 फरवरी को होने वाले मैच में इंग्लैंड की जीत और न्यूजीलैंड की हार की उम्मीद करनी होगी, तभी उसकी राह आगे बढ़ सकती है. अगर न्यूजीलैंड की टीम ये मैच जीत गई तो पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी.
 
शुरुआत में पाकिस्तानी की टीम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कुछ अहम मैच हारने की वजह से प्वाइंट्स टेबल में उसकी हालत कमजोर हो गई. अब गणित साफ है अगर इंग्लैंड अपना मैच जीतता है और न्यूजीलैंड हार जाता है, तो पाकिस्तान के लिए टॉप 2 में जगह बनाने का मौका बन सकता है. इसलिए पाकिस्तानी फैंस की नजरें सिर्फ अपनी टीम के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि बाकी टीमों के मैचों पर भी टिकी रहेंगी.
 

नेटरन रेट में करना होगा सुधार

हालांकि सबसे जरूरी काम पाकिस्तान को खुद करना है. उसे अपना अगला मैच बड़े अंतर से जीतना होगा, ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके. न्यूजीलैंड के फिलहाल 3 प्वाइंट्स हैं और पाकिस्तान के 1 अगर न्यूजीलैंड आज का मैच हार जाता है तो पाकिस्तान को उससे आगे निकलने के लिए 28 फरवरी को होने वाले मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा. ताकि उनका नेट रन रेट प्लस में आ सके और न्यूजीलैंड को वो पीछे छोड़ दे. अगर उनकी जीत छोटी रही तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है.
 

देखना होगा दिलचस्प

क्रिकेट में आखिरी समय तक कुछ भी हो सकता है. कई बार टीमों ने मुश्किल हालात से वापसी की है और इतिहास रचा है. पाकिस्तान के पास भी अभी मौका है, लेकिन उसे किस्मत और दूसरे नतीजों का साथ चाहिए. अब देखना यह है कि इंग्लैंड जीतता है या नहीं और न्यूजीलैंड हारता है या नहीं. इन दोनों नतीजों पर ही पाकिस्तान का सेमीफाइनल का सपना टिका हुआ है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > ENG vs NZ: इंग्लैंड की जीत काफी नहीं, पाकिस्तान के सामने दोहरी चुनौती, सेमीफाइनल के लिए करना होगा एक और काम

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-27 13:46:31

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS