<

बैजबॉल ने किया बेड़ागर्क! इंग्लैंड दिग्गज ने उठाई आवाज, रवि शास्त्री को बनाओ इंग्लिश टीम का हेड कोच; अब मैक्कुलम का क्या होगा?

Ravi Shastri: रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनाने की मांग की जा रही है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि ब्रेंडन मैक्कुलम की जगह रवि शास्त्री को इंग्लैंड का हेड कोच बनाना चाहिए. जानें क्या है पूरा मामला..

Demand to Make Ravi Shastri As England Head Coach: अभी इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 11 दिनों के खेल में एशेज सीरीज गंवा दी है. अब इंग्लिश टीम पर 5-0 से क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में इंग्लैंड टीम के हेड ब्रेंडन मैक्कुलम सवालों के घेरे में हैं. बेन स्टोक्स की कप्तानी में ब्रेंडन की मशहूर बैजबॉल रणनीति की आलोचना की जा रही है. ऐसे में टीम की कोचिंग के नेतृत्व में बदलाव की मांग की जा रही है. सोशल मीडिया पर कई लोग ब्रेंडन मैक्कुलम को हेड कोच के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल हो गई है.

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व स्टार स्पिनर मोंटी पनेसर ने मांग की है कि ब्रेंडन मैक्कुलम की जगह भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को इंग्लिश टीम का हेड कोच बनाया जाए. एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान मोंटी पनेसर ने सुझाव दिया कि रवि शास्त्री इंग्लैंड के लिए सही हेड कोच साबित हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास बतौर कोच ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराने का अनुभव है.

मोंटी पनेसर ने क्या कहा?

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने कहा, ‘आपको सोचना होगा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका किसे पता है? आप ऑस्ट्रेलिया की मानसिक, शारीरिक और सामरिक कमजोरियों का फायदा कैसे उठाएंगे?’ पनेसर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनना चाहिए.’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने रवि शास्त्री के कोच रहते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2 बार उनके घर के अंदर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराया. साल 2018-19 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती. इसके बाद फिर साल 2020-21 में 36 रनों पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम ने वापसी की और इतिहास रच दिया. 

बैजबॉल की रणनीति हुई फेल!

दरअसल, मई 2022 में ब्रैंडन मैक्कुलम को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था. इसके बाद उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट में हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई. एशेज में 0-4 से हार के बाद मैक्कुलम को हेड कोच बनाया गया था. मैक्कुलम ने टेस्ट टीम की सोच बदली और ‘बैजबॉल’ की रणनीति को अपनाया. मैक्कुलम की कोचिंग में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक तौर पर बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी. शुरुआत में ब्रेंडन मैक्कुलम की यह रणनीति सफल भी रही.

इंग्लैंड की टीम ने शुरुआती 11 मैचों में से 10 में जीत दर्ज की. उस समय बैजबॉल की खूब तारीफ हुई, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब होता चला गया. ब्रेंडन मैक्कुलम की कोचिंग में इंग्लिश टीम अपने घर में भारत से 5 मैचों की सीरीज जीतने में फेल रही. इंग्लैंड की टीम घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, जिसकी वजह से बैजबॉल रणनीति की जमकर आलोचना की जा रही है. साल 2024 की शुरुआत से इंग्लैंड की टीम ने 12 टेस्ट जीते हैं, जबकि 13 मैचों में हार का सामना किया है.

क्या मैक्कुलम छोड़ेंगे कोचिंग?

इंग्लैंड की टीम के हेड कोच को बदलने की मांग के बीच ब्रेंडन मैक्कुलम का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ किया कि वे इस इंग्लैंड के हेड कोच के रूप में बने रहना चाहते हैं. मैक्कुलम ने कहा, ‘मुझे नहीं पता. यह फैसला मेरे हाथ में नहीं है. मैं बस अपना काम करता रहूंगा, अपनी गलतियों से सीखूंगा और सुधार करने की कोशिश करूंगा.’ मैक्कुलम ने आगे कहा, ‘ये सवाल किसी और के लिए हैं, न कि मेरे लिए. मैक्कुलम ने कहा कि आलोचनाओं के बावजूद भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ है. उनका मानना है कि एक कोच के तौर पर वह खिलाड़ियों के साथ दुनिया घूमते हैं और रोमांचक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं. उन्होंने जोर दिया कि उनका मकसद होता है कि खिलाड़ियों से उनका बेस्ट प्रदर्शन निकलवाया जाए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST