Live
Search
Home > क्रिकेट > इटली को हरा इंग्लैंड ने किया क्वालीफाई, 4 टीमें सुपर 8 में पहुंची, भारत, इंग्लैंड के अलावा और कौन कौन?

इटली को हरा इंग्लैंड ने किया क्वालीफाई, 4 टीमें सुपर 8 में पहुंची, भारत, इंग्लैंड के अलावा और कौन कौन?

इंग्लैंड ने इटली को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना ली है. भारत और इंग्लैंड के अलावा वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने भी क्वालीफाई कर लिया है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 16, 2026 19:37:13 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 24 रन से हरा दिया. यह मैच रोमांच, आक्रामक बल्लेबाजी और आखिरी ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी से भरपूर रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 202/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम 20 ओवर में 178/8 तक ही पहुंच सकी और यह मैच हार गई.
 
इंग्लैंड की टीम की पारी के हीरो विल जैक्स रहे जिन्होंने मात्र 22 गेंदों में नाबाद 53 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने आखिरी ओवरों में रन गति को तेज कर दिया. वहीं फिलिप सॉल्ट ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूती दी, जबकि मध्यक्रम ने भी अहम योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने हिम्मत नहीं हारी. बेन मनाटी ने आक्रामक अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड पर दबाव बनाने की कोशिश की. उनके साथ ग्रांट स्टेवर्च ने भी महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिससे मुकाबला रोचक बना रहा.
 
हालांकि सैम करन ने बीच के ओवरों में अहम विकेट लेकर इटली की लय तोड़ी, जबकि जेमी ओवर्टन ने अंतिम ओवरों में सटीक गेंदबाजी कर रन गति पर नियंत्रण रखा. इटली की टीम 20 ओवर में 178/8 तक ही पहुंच सकी और यह मैच हार गई. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर-8 की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि इटली टूर्नामेंट से बाहर गई है. 
 

अब तक किस किस टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया?

अब तक कुल 4 टीमों ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, वेस्टइंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. साउथ अफ्रीका भी ग्रुप D में लगातार जीत के बाद सुपर-8 में पहुंच चुकी है. इसके अलावा आज इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ जीत के साथ सुपर-8 की दौड़ में अपनी जगह पक्की कर ली है. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > इटली को हरा इंग्लैंड ने किया क्वालीफाई, 4 टीमें सुपर 8 में पहुंची, भारत, इंग्लैंड के अलावा और कौन कौन?

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 16, 2026 19:37:13 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS