ENG vs SA: इंग्लैंड और द.अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच ये मुकाबला मैनेचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया. लेकिन फिल सॉल्ट (Phil Salt) के धमाकेदार शतक ने इस मैच को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया.
buttler and salt
England Scored 300 Runs in a T-20I: इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया. इंग्लिश टीम ने द.अफ्रीका (ENG vs SA) के खिलाफ दूसरे T-20I में ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की कि 300 रनों का आंकड़ा पार हो गया. इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने बैजबॉल स्टाइल में द.अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. इंग्लैंड की तरफ से फिल सॉल्ट (Phil Salt) ने तूफानी शतक ठोका तो वहीं जोस बटलर (Jos Buttler) ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. इन दोनों की धमाकेदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने ये कमाल कर दिखाया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही 304 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने टीम इंडिया के रिकॉर्ड को तोड़ डाला. T-20I में ये तीसरा मौका है जब किसी टीम ने 20-20 ओवर के फॉर्मेट में 300 रनों का आंकड़ा पार किया है, लेकिन खास बात ये है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब दो टेस्ट खेलने वाली टीमों के बीच इतना विशाल स्कोर बना हो.
सॉल्ट के शतक ने लगाया तड़का
इंग्लैंड और द.अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच ये मुकाबला मैनेचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया. लेकिन फिल सॉल्ट (Phil Salt) के धमाकेदार शतक ने इस मैच को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया. द.अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे T-20I मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर की अपनी पारी में 304 रन ठोक दिए.

टूट गया INDIA का रिकॉर्ड
असल में ये पहली बार है जब ICC की फुल मेंबर टीम (टेस्ट क्रिकेट का दर्जा प्राप्त) के मुकाबले में एक पारी में 300 रन बने हैं. इससे पहले ICC मेंबर के बीच मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर टीम इंडिया के नाम था, जिसने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन का स्कोर बनाया था. इंग्लैंड के नाम ही ODI क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड है, जो उसने नीदरलैंड के खिलाफ 498 रन बनाकर कायम किया था.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…