Live
Search
Home > क्रिकेट > करो या मरो मुकाबला… श्रीलंका में पाकिस्तान-इंग्लैंड की होगी भिड़ंत, कब-कहां देख सकेंगे लाइव मैच, देखें पिच रिपोर्ट

करो या मरो मुकाबला… श्रीलंका में पाकिस्तान-इंग्लैंड की होगी भिड़ंत, कब-कहां देख सकेंगे लाइव मैच, देखें पिच रिपोर्ट

PAK vs ENG: सुपर-8 का 5वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. वहीं, इंग्लैंड अगर यह मैच जीतती है, वो सेमीफाइनल के लिए लगभग क्वालीफाई कर लेंगे. जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 24, 2026 09:47:32 IST

Mobile Ads 1x1

Pakistan vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में मंगलवार (24 फरवरी) को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिसके लिए 6:30 बजे टॉस होगा. इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहले नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान तीसरे पायदान पर है. पाकिस्तान का सुपर-8 में पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला धुल गया. इसके चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 प्वाइंट मिले. वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 का अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला, जिसमें बड़ी जीत दर्ज की. इंग्लैंड की टीम के खाते में 2 प्वाइंट हैं, जबकि नेट रन रेट भी काफी बेहतर है. अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगा. अगर इंग्लैंड इस मुकाबले में जीत हासिल करता है, तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी. वहीं, अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता है, तो उसकी सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का मैच कहां लाइव देख सकेंगे…

कब-कहां खेला जाएगा मैच?

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यह मैच 24 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा फैंस JioHotstar की एप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकेंगे.

पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले के मैदान की पिच स्पिन के लिए काफी मददगार मानी जाती है. इस मैच में स्पिन गेंदबाजों का अहम रोल होने वाला है. दोनों टीमों के पास कई क्वालिटी स्पिनर हैं. पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान के उस्मान तारिक मिस्ट्री स्पिनर बनकर उभरे हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के टीम में साइम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिनर भी मौजूद हैं. वहीं, इंग्लैंड के पास विल जैक्स और आदिल राशिद हैं, जो पाकिस्तान के लिए परेशानी बन सकते हैं. विल जैक्स ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे. ऐसे में इस मैदान पर स्पिन टू विन की संभावना है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा काफी भारी है. दोनों टीमों ने अभी तक कुल 31 T20I मैच खेले हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने सिर्फ 9 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 21 मुकाबले अपने नाम किया हैं. वहीं, 1 मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला.

इंग्लैंड की स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

पाकिस्तान की स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > करो या मरो मुकाबला… श्रीलंका में पाकिस्तान-इंग्लैंड की होगी भिड़ंत, कब-कहां देख सकेंगे लाइव मैच, देखें पिच रिपोर्ट

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 24, 2026 09:47:32 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS